फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major relief for female teachers in the state, appointments will now be made near their parents' or in-la

यूपी: प्रदेश की महिला शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, नियुक्ति अब मायके या ससुराल के पास ही होगी; सीएम ने की घोषणा

Wed, 06 May 2026 06:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 06:33 AM IST
सार

Maliha Shiksha Mitra: यूपी की महिला शिक्षामित्रों को राहत देते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी तैनाती अब या तो उनके मायके के पास होगी या फिर ससुराल। 

विज्ञापन
UP: Major relief for female teachers in the state, appointments will now be made near their parents' or in-la
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा। - फोटो : स्त्रोत- सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके जिले व घर के नजदीकी विद्यालय में तैनाती की व्यवस्था की है। विवाहित महिला शिक्षामित्रों को मायके या ससुराल के पास विद्यालय में म्युचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में सीएम ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद को सभी शिक्षामित्रों के बैंक खाते खुलवाने का निर्देश दिया गया है। इससे मानदेय सीधे अकाउंट में आएगा।

विज्ञापन


सीएम ने समारोह में चयनित शिक्षामित्रों को सम्मानित किया और उन्हें बढ़े मानदेय का चेक भी सौंपा। इस दौरान सीएम ने कहा, 2017 से पहले की सरकारों ने नियमों के खिलाफ शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया। उस समय डेढ़ लाख परिवारों पर संकट आ गया था। तब हमने मंत्रिमंडल में फैसला किया कि इनकी सेवाएं समाप्त नहीं करेंगे, बल्कि इनका सहयोग लेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अब ट्रेड यूनियन वाली सोच और नकारात्मक वृत्ति को पूरी तरह त्याग देना होगा। शिक्षक या शिक्षामित्र केवल मांगों पर अड़े रहेंगे, नकारात्मक सोच रखेंगे, तो न केवल बच्चों की नींव कमजोर करेंगे बल्कि पूरे समाज व राष्ट्र को क्षति पहुंचाएंगे। सकारात्मक भाव के साथ कार्य करने वाले ही अच्छी पीढ़ी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बदली विद्यालयों की हालत
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों की हालत बदली गई है। पहले जहां टॉयलेट, पेयजल, फ्लोरिंग, फर्नीचर और स्मार्ट क्लास की उपलब्धता मात्र 30-36 प्रतिशत थी, वह अब 96-99 प्रतिशत हो गई है। ड्रॉपआउट दर 19 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत पर आ गई है।


अच्छी सरकार न होने पर परिणाम पश्चिम बंगाल जैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, विकास के पैसे पर डकैती करेगा, गुंडों को प्रश्रय देगा और सनातन का अपमान करेगा, उसका सूपड़ा साफ होना तय है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा करके दिखा दिया है। सीएम ने कहा कि अच्छी सरकार ही अच्छा परिणाम लाती है। अच्छी सरकार न होने पर परिणाम पश्चिम बंगाल जैसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed