Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major meeting between Akhilesh Yadav and Rahul in Delhi abruptly postponed; speculation begins.

यूपी: अखिलेश यादव और राहुल की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक टली, इस बात की होने लगी चर्चा

Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

Akhilesh Rahul Meeting : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक अचानक टल गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात होनी थी।

विज्ञापन
UP: Major meeting between Akhilesh Yadav and Rahul in Delhi abruptly postponed; speculation begins.
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक अचानक टल गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात होनी थी। 

विज्ञापन


इसमें गठबंधन के तहत सीटों के तालमेल पर चर्चा की जानी थी, लेकिन अब बैठक को तीन से चार दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अखिलेश सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। बैठक टलने के पीछे सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच चल रही रणनीतिक तैयारी को अहम वजह माना जा रहा है। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद यूपी की 181 विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को भी दी रफ्तार

दूसरी तरफ कांग्रेस ने यूपी में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश की सियासी रणनीति को लेकर बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए।

बैठक में अब तक की चुनावी तैयारियों, चुनाव संचालन और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। तय किया गया कि नवंबर के अंत तक सभी कमेटियों की घोषणा कर दी जाए, ताकि दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में चुनावी सभाएं शुरू की जा सकें। इन सभाओं में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगी। प्रदेश संगठन को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से सपा को भेजी गई सूची

कांग्रेस की ओर से भेजी गई सूची -कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 181 सीटों की मांग की है। इनमें बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान, थाना भवन, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार, धनौरा, नौगवां सादात, हसनपुर, सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, बागपत, लोनी, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, शिकारपुर, कोल, मांट, मथुरा, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बदायूं, नवाबगंज, फरीदपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, तिलहर, शाहजहांपुर, गोला गोकर्णनाथ, सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली, शाहाबाद, बिलग्राम, मोहनलालगंज, बछरावां, तिलोई, हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, सदर, फर्रुखाबाद, गोविंदनगर, कानपुर कैंट, कालपी, झांसी नगर, मऊरानीपुर, मेहरौनी, मानिकपुर, बिंदकी, रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव, कुर्सी, जैदपुर, हैदरगढ़, बीकापुर, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, बलरामपुर, शोहरतगढ़, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, जौनपुर, जाफराबाद, जखनियां, मुगलसराय, पिंडरा, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट, मझवां, मड़िहान, रॉबर्ट्सगंज, गंगोह, शामली, चरथावल, बिजनौर, मुरादाबाद ग्रामीण, बिलासपुर, मिलक, छपरौली, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, खुर्जा, इगलास, बाह, टूंडला, फिरोजाबाद, दातागंज, मीरगंज, बरेली कैंट, आंवला, पलिया, मोहम्मदी, बांगरमऊ, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सुल्तानपुर, लंभुआ, औरैया, अकबरपुर रनियां, बिल्हौर, बिठूर, घाटमपुर, उरई, हमीरपुर, राठ, नरैनी, जहानाबाद, अयाह शाह, हुसैनगंज, चायल, फूलपुर, दरियाबाद, उतरौला, गौरा, हर्रैया, नौतनवां, खड्डा, पाथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, बरहज, बलिया नगर, बदलापुर, जहूराबाद, छानबे, दुद्धी, सरोजनी नगर, ज्ञानपुर, औराई, मोदीनगर, खैर, बलदेव, लखनऊ पूर्व और किदवई नगर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed