फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mafia Mukhtar Ansari sentenced for the seventh time in a year and a quarter

यूपी: सवा साल में सातवीं बार माफिया मुख्तार अंसारी को सजा, 21 अलग-अलग मामलों में सुनवाई अभी जारी

Sat, 16 Dec 2023 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Dec 2023 07:15 AM IST
सार

मुख्तार को विभिन्न मुकदमों में सजा कराने के लिए उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर निरंतर पैरवी, कार्यवाही व पर्यवेक्षण किया जा रहा है। उसके गिरोह के 292 सदस्यों एवं सहयोगियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध 160 मुकदमे दर्ज कराए गये हैं।

विज्ञापन
UP: Mafia Mukhtar Ansari sentenced for the seventh time in a year and a quarter
मुख्तार अंसारी।

विस्तार

 माफिया मुख्तार अंसारी को बीते 15 माह में सातवीं बार सजा कराने में पुलिस को सफलता मिली है। शुक्रवार को वाराणसी की अदालत ने उसे पांच वर्ष छह माह की सजा सुनाई, जो मुख्तार को हुई सातवीं सजा है। उसे आजीवन कारावास की अधिकतम सजा भी बीते दिनों सुनाई जा चुकी है। वहीं 21 अलग-अलग मामलों में अदालत में सुनवाई जारी है।

विज्ञापन


स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ नई दिल्ली, पंजाब के साथ यूपी के गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, सोनभद्र, लखनऊ, बाराबंकी और आगरा में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी, गैंगस्टर, रासुका आदि के 65 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


मुख्तार को विभिन्न मुकदमों में सजा कराने के लिए उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर निरंतर पैरवी, कार्यवाही व पर्यवेक्षण किया जा रहा है। उसके गिरोह के 292 सदस्यों एवं सहयोगियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध 160 मुकदमे दर्ज कराए गये हैं। इसके अलावा 175 लाइसेंसी शस्त्रों को निरस्त कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग के पांच सदस्य अब तक पुलिस मुठभेड़ में ढेर किये जा चुके हैं। वहीं 164 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर तथा 6 के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गयी है। प्रदेश पुलिस ने मुख्तार की अब तक 605 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त अथवा ध्वस्त कराया है। वहीं टेंडर आदि से होने वाली 215 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को बंद कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed