फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mafia Mukhtar Ansari's properties worth Rs 12 crores become government's property, appeal of Mukhtar's son

यूपी: माफिया मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ की संपत्तियां हुईं सरकारी, मुख्तार के बेटों की अपील खारिज

Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
सार

Mukhtar Ansari property: माफिया मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ की संपतियों को सरकारी संपत्ति में अटैच कर दिया गया है। इससे जुड़ी हुई मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर की याचिका को खारिज कर दिया है।
 

विज्ञापन
UP: Mafia Mukhtar Ansari's properties worth Rs 12 crores become government's property, appeal of Mukhtar's son
मुख्तार अंसारी(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी (अब मृत) की गाजीपुर स्थित 12 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां अब सरकारी संपत्ति बन गई हैं। आयकर विभाग द्वारा बीते वर्ष मुख्तार की इन बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के फैसले पर निर्णायक प्राधिकारी कार्यालय ने मुहर लगा दी है। साथ ही मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर की याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के तत्कालीन उपनिदेशक जांच ध्रुवपुरारी सिंह के निर्देश पर बीते वर्ष अप्रैल में माफिया मुख्तार अंसारी की गाजीपुर स्थित 12.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था। गाजीपुर के कपूरपुर मौजा इलाके में स्थित संपत्ति को मुख्तार ने अपने करीबी रियल एस्टेट कारोबारी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से खरीदा था। 
विज्ञापन


दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने आयकर विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा था कि मुख्तार ने गणेश दत्त मिश्रा और उनके पिता शिवशंकर मिश्रा के नाम से कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। आयकर विभाग ने जब इसकी जांच की तो पाया कि गणेश दत्त मिश्रा ने 0.11748 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर भूमि सुषमा श्रीवास्तव और गीता राय से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सेल डीड में बतौर भुगतान दर्शाने के जिन चेकों का जिक्र किया गया था, वह कभी भुनाए ही नहीं गए थे। जांच में सामने आया कि ये भूमि मुख्तार अंसारी की थी, जिसे उसने गणेश मिश्रा के नाम करवा दिया था। आयकर विभाग ने गणेश को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इस पर आयकर विभाग ने गाजीपुर पुलिस से गणेश दत्त को हिरासत में लेकर पेश कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उससे लगातार दो दिन तक पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed