फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lviv University PhD admission exam will be held on 30th and 31st, in four sessions; know the complete sche

यूपी: लविवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 व 31 को, चार सत्रों में होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Wed, 11 Mar 2026 08:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Mar 2026 08:42 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश हेतु अनुसंधान प्रवेश परीक्षा (आरईटी) की संभावित तिथि घोषित की है। परीक्षा 30 और 31 मार्च को चार सत्रों में आयोजित होगी। एक ही सत्र में दो विषयों की परीक्षा होने पर अभ्यर्थी 16 मार्च तक ईमेल के जरिए विश्वविद्यालय को जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Lviv University PhD admission exam will be held on 30th and 31st, in four sessions; know the complete sche
लखनऊ विश्वविद्यालय

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली अनुसंधान प्रवेश परीक्षा (आरईटी) की संभावित तिथि घोषित कर दी है। विवि प्रशासन के अनुसार परीक्षा 30 और 31 मार्च को दो सत्रों में होगी।

विज्ञापन


लविवि के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम संभावित है और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव हो सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक विषयों में आवेदन किया है और उनकी परीक्षा एक ही सत्र में पड़ रही है, वे 16 मार्च तक ईमेल luadmissions25@gmail.com के जरिये समस्या दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपडेटेड जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

ये है परीक्षा का शेड्यूल

30 मार्च – सुबह की पाली (10:30–12:00)

हिंदी, एंथ्रोपोलॉजी, अरब कल्चर, बायोकेमिस्ट्री, गणित, गृह विज्ञान, पश्चिमी इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, मैनेजमेंट स्टडीज ।

30 मार्च – दोपहर की पाली (2:00–3:30)
सांख्यिकी, भूगोल, लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, समाजशास्त्र, भौतिकी, जूलॉजी, संस्कृत, अरबी, अप्लाइड इकोनॉमिक्स।

विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च – सुबह की पाली (10:30–12:00)
टूरिज्म स्टडीज, शिक्षा, प्राचीन भारतीय इतिहास, विधि, भूविज्ञान, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, दर्शनशास्त्र, रसायन विज्ञान, ललित कला, फ्रेंच, ओरिएंटल संस्कृत।


31 मार्च 2026 – दोपहर की पाली (2:00–3:30)
कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, वनस्पति, विज्ञान, डिफेंस स्टडीज, सोशल वर्क, शारीरिक, शिक्षा, लोक प्रशासन, मध्यकालीन एवं आधुनिक, इतिहास।

(नोट: जिन अभ्यर्थियों ने दो या अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है और दोनों विषयों की परीक्षा एक ही समय पर पड़ रही है, वे 16 मार्च तक ईमेल के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed