Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow Zoo turns 105, generations have passed but its grandeur remains the same; 1.3 million visitors in

यूपी: 105 वर्षों का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, कई पीढ़िया गुजरीं लेकिन भव्यता वैसी ही; एक साल में उमड़े 13 लाख लोग

Sun, 29 Nov 2026 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

Lucknow Zoo 105 years old: लखनऊ चिड़ियाघर 29 नवंबर से एक साल का हो गया है। बीते एक साल में यहां पर 13 लाख से ज्यादा लोग उमड़े। 

विज्ञापन
UP: Lucknow Zoo turns 105, generations have passed but its grandeur remains the same; 1.3 million visitors in
Free Entry in Lucknow Zoo - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वक्त बदला, पीढियां बदलीं लेकिन वन्यजीवों को करीब से देखने का आकर्षण आज भी बरकरार है। यही कारण है कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में 1 साल में 13 लाख से ज्यादा दर्शकों ने सैर की। तमाम ऐतिहासिक पहलुओं को संजोए हुए चिड़ियाघर रविवार को 105 साल का हो गया। इस अवसर पर प्राणी उद्यान की ओर से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल, विशिष्ट अतिथि वन्यजीव प्रतिपालक के एन सुधीर, वन्य जीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप और डॉ. बृजेंद्र मणि यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्राणी उद्यान निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने फेल्कन पक्षी को उनके प्रकृति समरूप बाड़े में अवमुक्त करने के बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वन्य जीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वन्य जीव भी भावुक स्वभाव के होते हैं। वन्य प्रतिपालक के एन सुधीर ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने कहा कि यह प्राणी उद्यान देश के प्राचीनतम प्राणी उद्यानों में से एक है। यह प्राणी उद्यान लखनऊ के ह्रदय में बसा है और इसे शहर का फेफड़ा भी कहा जाता है क्योंकि यहां के पेड़ पौधे वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी सेवा करने का मौका मिला है। इस अवसर पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक रिपोर्ट का हुआ विमोचन
स्थापना दिवस के अवसर पर प्राणी उद्यान की वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की गई। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 साल के दौरान करीब 13,23,771 दर्शकों ने चिड़ियाघर की सैर की। जिसमें 8,34,292 वयस्क, 2,56,679 बच्चे, 98,547 विद्यार्थी और 5 साल से कम उम्र के 1,34,253 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed