फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lucknow to Noida in Just One Hour Now Direct Flights to Begin on June 15, Fares Ranging

UP: लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, किराया 5 से 7 हजार रुपये तक

Sat, 09 May 2026 09:03 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 09 May 2026 09:03 AM IST
सार

लखनऊ से नोएडा के बीच 15 जून से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। यह सफर करीब एक घंटे में पूरा होगा। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली होकर नोएडा जाने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। सामान्य दिनों में किराया पांच से सात हजार रुपये के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
UP Lucknow to Noida in Just One Hour Now Direct Flights to Begin on June 15, Fares Ranging
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से नोएडा के लिए सीधी उड़ान की सौगात जून में मिलेगी। यह एक घंटे में सफर पूरा करेगी। 15 जून को स्पेशल उद्घाटन फ्लाइट रवाना होगी। इंडिगो ने दैनिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन

नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो गया है।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की नोएडा के लिए सीधी उड़ान सुबह है। वापसी की फ्लाइट शाम की है। 15 जून को इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-2278 सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
विज्ञापन


इसका किराया 7697 रुपये चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट से विमान 6ई-2279 शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात आठ बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसका किराया 6556 रुपये चल रहा है। इंडिगो से जुड़े सूत्रों की मानें तो 15 जून को स्पेशल सेवा के बाद नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। सप्ताह के सातों दिन इस सेवा को शुरू किया जा सकता है। किराया पांच से सात हजार रुपये के बीच रखने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त खर्च से मिलेगी राहत

लखनऊ से नोएडा जाने के लिए अभी तक विमान से पहले दिल्ली जाना पड़ता था। वहां से मेट्रो या निजी साधनों से यात्री नोएडा पहुंचाते थे, जिस पर करीब 300 रुपये तक खर्च हो जाते थे। काफी समय भी लगता था। अब सीधे नोएडा पहुंच जाने से इस अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।

दिल्ली के बराबर होगा टिकट

जेवर एयरपोर्ट बन जाने से लखनऊ से नोएडा व दिल्ली के विमानों का किराया करीब समान होगा। सामान्य दिनों में किराया पांच हजार व त्योहारों पर सात से दस हजार रुपये तक पहुंचेगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed