फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow ranks eighth in the country in buying crypto currency, this is the city's share; Revealed in Coins

UP: क्रिप्टो करेंसी खरीदने में लखनऊ देश में आठवें स्थान पर, ये है शहर का शेयर; कॉइनस्विच की रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 31 Jul 2025 06:06 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Jul 2025 06:06 AM IST
सार

Crypto currency: क्रिप्टो करेंसी का ट्रेंड पूरे देश में बढ़ रहा है।  बिटकॉइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी की खरीद में लखनऊ वाले देशभर में आठवें स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन
UP: Lucknow ranks eighth in the country in buying crypto currency, this is the city's share; Revealed in Coins
क्रिप्टो करेंसी का बढ़ रहा है क्रेज। - फोटो : Adobestock

विस्तार

 बिटकॉइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी की खरीद में लखनऊ वाले देशभर में आठवें स्थान पर आ गए हैं। देशभर में होने वाले कुल क्रिप्टो निवेश में लखनऊ की 3 फीसदी हिस्सेदारी है। भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफार्म कॉइनस्विच की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


दो करोड़ से अधिक निवेशकों की जानकारी पर आधारित यह रिपोर्ट भारत में विकसित हो रहे क्रिप्टो इकोसिस्टम की झलक पेश करती है। रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ ने इस वर्ष भारत के क्रिप्टो निवेश में 8वां स्थान हासिल किया। हैरत की बात ये है कि एक बिटकॉइन एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है लेकिन इसके बावजूद इस क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। यहां के निवेशक बीटीसी और ईटीएच जैसी हल्की करेंसी में भी जमकर निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ क्रिप्टो बाजार के रूप में तेजी से उभर रहा है, जहां निवेशक नए अवसरों को भांपने में माहिर साबित हो रहे हैं। लखनऊ वालों के निवेश पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से लार्ज-कैप (36.56%) और मिड-कैप (35.76%) करेंसी हैं। यह समान संतुलन इस बात का संकेत है कि निवेशकों को एक तरफ बिटकॉइन जैसी स्थापित करेंसी पर भरोसा है तो दूसरी तरफ उभरती हुआ क्रिप्टोकरेंसी को भी अपनाने के लिए भी तैयार हैं। रिस्क वाली क्रिप्टो करेंसी में लखनऊ की हिस्सेदारी 19.23% और बहुत सस्ती क्रिप्टो करेंसी में हिस्सा 8.45 फीसदी है। इससे साफ है कि निश्चित मुनाफे के साथ लखनऊ के निवेशक दांव लगाने में भी माहिर हैं। इसी का नतीजा है कि यहां के निवेशकों के 67.29% पोर्टफोलियो मुनाफे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टो निवेशकों की उम्र 35 साल से कम

लखनऊ में क्रिप्टो अपनाने वाले निवेशकों में 35 वर्ष से कम आयु वालों का दबदबा है। कुल क्रिप्टो निवेशकों में इस उम्र की हिस्सेदारी करीब 72 फीसदी है। 26-35 आयु वर्ग 44.4% के साथ सबसे आगे हैं, उसके बाद 18-25 आयु वर्ग 27.3% के साथ दूसरे स्थान पर है। निवेशकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 12 फीसदी है।

लखनऊ वालों की पसंदीदा क्रिप्टो करेंसी

बिटकॉइन - 6.5 फीसदी
डॉगकॉइन - 6.49 फीसदी
एथेरियम - 5.2 फीसदी
शीबा इनु - 4.7 फीसदी
पीईपीई - 2 फीसदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed