फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow Metro will be expanded, Charbagh to Basant Kunj route gets financial approval; Know the route and

यूपी: लखनऊ मेट्रो का होगा विस्तार, चारबाग से बसंतकुंज के रूट को मिली वित्तीय मंजूरी; जानिए रूट और स्टेशन

Wed, 21 May 2025 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 May 2025 09:52 PM IST
सार

New Route of Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो ईस्ट वेस्ट काॅरिडोर को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी शेष है। 

विज्ञापन
UP: Lucknow Metro will be expanded, Charbagh to Basant Kunj route gets financial approval; Know the route and
Lucknow Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो ईस्ट वेस्ट काॅरिडोर को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी शेष है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह काम चार से पांच साल में पूरा होगा। जिसके बाद शहर की एक बड़ी आबादी को मेट्रो से आवागमन की सुविधा मिलेगी। कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर है, जिसके निर्माण पर 5801 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


शहर में अभी मेट्रो अमौसी (चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट) से मुंशीपुलिया तक चलती है। अब दूसरे फेज में इसका संचालन चारबाग से बसंतकुंज तक होना है। वित्तीय संस्थान पीआईबी (पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड) ने इसकी मंजूरी दे दी है। पीआईबी की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिलनी है। इसके लिए डीपीआर को कैबिनेट में भेजा गया है। चारबाग से बसंतकुंज की डीपीआर को मार्च 2024 में प्रदेश सरकार मंजूरी दे चुकी है। बीते वर्ष नौ जुलाई को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

एक नजर में चारबाग-बसंतकुंज कॉरिडोर

23 किमी है अभी मेट्रो रूट की कुल लंबाई
35 किमी होगी नया रूट बनने के बाद कुल लंबाई
4.286 किमी होगी एलिवेटेड सेक्शन की लंबाई
6.879 किमी का होगा भूमिगत सेक्शन
12 मेट्रो स्टेशन होंगे (7 भूमिगत व 5 एलिवेटेड)
 
विज्ञापन

कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही निर्माण होगा शुरू

जिस तरह पहले फेज में मेट्रो काम निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया, उसी तरह इस बार भी पूरी कोशिश होगी। कॉरिडोर से जुड़े काफी ग्राउंडवर्क और रिसर्च डाटा को पहले ही तैयार कर लिया है। परियोजना की केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी के बाद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन

विज्ञापन

यह होंगे भूमिगत स्टेशन

चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग (लाटूश), अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल काॅलेज चौराहा व चौक

यह होंगे एलिवेटेड स्टेशन
ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग, बसंतकुंज

नये कॉरिडोर के लिए इंटरजेंच स्टेशन होगा चारबाग

चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद यह शहर के बेहद घने अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज आदि को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। बसंतकुंज तक अभी आवागमन का कोई आसान साधन नहीं है। मेट्रो शुरू होने के बाद यहां की बड़ी आबादी को फायदा होगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा जहां से यात्री एक से दूसरे रूट पर जाने के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Lucknow Metro: आधी आबादी ने मेट्रो में भरी पूरी रफ्तार, लखनऊ में हर स्टेशन पर दिख रही महिलाओं की काबिलियत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed