फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election Priyanka Gandhi says only one leader in country who speaks truth he is my brother Rahul

UP: देश में एक ही नेता है जो सही बोलता है, वो मेरा भाई राहुल गांधी...प्रियंका बोलीं- सच बोलने की कीमत चुका रहे

Thu, 09 May 2024 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 May 2024 08:50 AM IST
सार

प्रियंका गांधी ने बुधवार को शिवगढ़ ब्लॉक में कहा कि देश में एक ही नेता है जो सही बोलता है, वह मेरा भाई राहुल गांधी है। सच बोलने के कारण राहुल को मुकदमे झेलने पड़े, सांसद की सदस्यता तक रद्द हो गई।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Priyanka Gandhi says only one leader in country who speaks truth he is my brother Rahul
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका गांधी ने बुधवार को शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लाही बॉर्डर, भवानीगढ़ चौराहा व गूढ़ा में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि देश में इस समय एक ही नेता है, जो सही बात बोलता है और वह मेरा भाई राहुल गांधी है। सही बात बोलने के कारण राहुल गांधी को कई बार कई मुकदमे झेलने पड़े। 
विज्ञापन


यहां तक उनकी सांसद की सदस्यता को भी रद्द करवा दी गई, लेकिन मेरा भाई डरा नहीं। कहा कि लोगों के दुख दर्द को करीब से जानने के लिए जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4000 किमी की लंबी पैदल यात्रा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कंपनियों का निजीकरण कर रही है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। धर्म की राजनीति कर रही है। इनसे बच के रहना है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ गारंटी लेकर आई हूं, जो मैं पूरा करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी मिलेगी। आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहू का मानदेय डबल कर दिया जाएगा। खेती में प्रयोग किए जाने वाले सभी उत्पादों को जीएसटी मुक्त कर दिया जाएगा।कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग बनाया जाएगा।
 

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हुई। पिता राजीव गांधी देश के लिए शहीद हुए, जिन्हें नरेंद्र मोदी ने अपमानित करने का काम किया है। इस सरकार में जब महिलाओं पर अत्याचार होते हैं तो सरकार अपराधियों को बचाने का काम करती है।

भीड़ हटवाकर एंबुलेंस को दिलाया रास्ता
महराजगंज कस्बे में प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं। भीड़ अधिक थी। एक एंबुलेंस मरीज लेकर आते हुए दिखी तो प्रियंका ने लोगों को हटवाकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया।

अपनत्व जातने के लिए खोज लाईं 103 साल पुराना इतिहास
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी मुश्किलें कम करने और जरूरतें पूरी करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा पकड़ा दिया। पांच किलो राशन में क्या होने वाला है? बछरावां विधानसभा क्षेत्र के थुलवासां में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। 

 

प्रियंका ने कहा कि युवा इम्तिहान देते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। किसान भाइयों को फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत में सोना पड़ रहा है। थुलवासां में नुक्कड़ सभा के दौरान प्रियंका ने जनता और अपने परिवार के बीच के भावनात्मक रिश्तों का भी जिक्र किया। 


 

उन्होंने कहा कि 103 साल पहले रायबरेली का किसान जब ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आंदोलन कर रहा था, तब मोतीलाल नेहरू ने यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू को भेजा। विरोध स्वरूप नेहरू जी ने गिरफ्तारी दी थी। तब से हमारे और आपके बीच का रिश्ता है। इंदिरा जी के समय आपको कुछ बातें अच्छी नहीं लगीं। तब आप ने उनको चुनाव हराया। 

आप ने सोचा की ये जो इंदिरा जी की नीति है जनता के लिए लाभदायक नहीं है, तो आप ने उन्हें हरा दिया। लेकिन इंदिरा जी नाराज नहीं हुईं और आपने जो किया उस पर उन्होंने आत्मचिंतन किया। उन्होंने सोचा की हो सकता है कि कोई गलती हुई हो। इसके बाद वह फिर चुनाव के लिए रायबरेली आईं और आप ने उन्हें चुनाव जिताया। यह रायबरेली की खासियत है कि आप जागरूक हैं। रायबरेली की जनता पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed