फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up Lok Sabha Election Division of votes increased confusion in Bundelkhand less than expected on four seats

UP: बुंदेलखंड में वोटों के बंटवारे से बढ़ी धुकधुकी, चार सीटों पर उम्मीद से कम मतदान; घटेगा हार-जीत का आंकड़ा

Wed, 22 May 2024 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 May 2024 08:17 AM IST
सार

बुंदेलखंड में वोटों के बंटवारे से सभी दलों की धुकधुकी बढ़ गई है। बुंदेलखंड में उत्साह की कमी की वजह से मतदान कम हुआ है। ऐसे में हार-जीत का आंकड़ा बेहद कम होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Up Lok Sabha Election Division of votes increased confusion in Bundelkhand less than expected on four seats
Up Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड की चारों सीट पर उम्मीद से कम मतदान हुआ है। अलग- अलग इलाके में कहीं सुबह से ही लाइन लगे रहने और कहीं सन्नाटा होने से उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है। ऐसे में हार-जीत का आंकड़ा बेहद कम होने के साथ ही सियासी समीकरण बदलने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


झांसी लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार 67.68 फीसदी मदतान हुआ था, जिसमें भाजपा को 58.61 और सपा-बसपा और कांग्रेस को मिलाकर 38.36 फीसदी वोट मिला था। इस बार यह आंकड़ा 63.70 फीसदी पर ही अटक गया है। अच्छी बात यह है कि यहां के तीन बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


बांदा में 2019 में 60.81 फीसदी मतदान हुए, जिसमें भाजपा 46 फीसदी और सपा-बसपा और कांग्रेस को 47.32 फीसदी वोट मिला था। इस बार 59.64 फीसदी मतदान हुआ है। खास बात यह है कि बांदा में मुस्लिम बहुल इलाके के बूथ पर सुबह से ही भीड़ देखी गई, लेकिन ब्राह्मण बहुल इलाके में उत्साह की कमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हैं। हमीरपुर में पिछड़ी बार 62.32 फीसदी की अपेक्षा इस बार 60.56 फीसदी मतदान हुआ है। यहां राठ में 63.05 फीसदी और महोबा में 60.08 फीसदी मतदान हुआ है। 

दोनों ही क्षेत्र में लोध मतदाता निर्णायक हैं। जालौन में 58.49 की अपेक्षा इस बार 56.15 फीसदी मतदान हुआ है। माधौगढ़ विधानसभामें सिर्फ 52.80 फीसदी मतदान हुआ है। यह क्षत्रिय बहुल इलाका है।

पूर्वांचल का चुनावी मिजाज जानेंगे लविवि के विद्यार्थी
 लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थी पूर्वांचल के राजनीतिक समीकरणों को समझेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों का एक दल शिक्षकों के निर्देशन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेगा और एक रिपोर्ट तैयार करेगा। यह रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सीलबंद लिफाफे में सौंपी जाएगी।
 

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय समिति की बैठक हुई। इसमें एक विस्तृत योजना तैयार की गई। पांच शिक्षकों व चार शोधकर्ताओं की एक टीम, जो अन्य शोधकर्ताओं के समूह नेताओं के रूप में प्रतिनिधित्व करेगी, 25 से 27 मई तक पूर्वी प्रदेश के जिलों का दौरा करेगी।

इन जिलों में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर आदि शामिल होंगे। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों को इससे राजनीतिक परिदृश्य को समझने और जनता के मूड को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलेगा। अपने अध्ययन के दौरान शोधार्थी प्रश्नावली के माध्यम से जनता का मिजाज परखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed