फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP lok Sabha Election 2024 These are poorest candidates only supporters make arrangements for tea and snacks

UP: ये हैं सबसे गरीब प्रत्याशी... समर्थक ही करते हैं चाय-नाश्ते का इंतजाम; एक के पास तो सिर्फ इतने रुपये

Sat, 18 May 2024 08:57 AM IST
शाहरुख खान अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 May 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अब तक के सबसे गरीब प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आई है। इस बार यूपी में कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके चाय-नाश्ते का इंतजाम भी समर्थक ही करते हैं। एक के पास तो केवल 1686 रुपये हैं।
loader
UP lok Sabha Election 2024 These are poorest candidates only supporters make arrangements for tea and snacks
UP lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट और नाम तो खूब चर्चा में रहते हैं लेकिन गरीब प्रत्याशी सुर्खियों में नहीं रहते। आपको जानकर हैरत होगी कि सात में से छह चरणों के चुनाव के प्रत्याशियों में सबसे गरीब प्रतापगढ़ के रामकुमार हैं। उनके पास कुल 1686 रुपये की संपत्ति हैं। वहीं मथुरा के प्रवेशानंद पुरी के पास केवल 6000 रुपये हैं। 


मछलीशहर के सुभाष के पास 10 हजार की कुल संपत्ति के मालिक हैं। खीरी की पंचशिला आनंद के पास तो एक पैसा नहीं है। हाल ये है कि ये समर्थकों को नहीं बल्कि समर्थक उनके लिए चाय-नाश्ते का इंतजाम करते हैं।


एक से लेकर छह चरण तक के तीन-तीन सबसे गरीब प्रत्याशियों माली हैसियत शून्य से लेकर अधिकतम 4 लाख रुपये तक की है। इन छह चरणों के 18 सबसे गरीब उम्मीदवारों के पास कुल 10 लाख 18 हजार 326 रुपये हैं। यानी प्रत्येक उम्मीदवार के पास औसतन 56,573 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 

दूसरी तरफ इस बार के लोकसभा चुनाव को अबतक का सबसे महंगा चुनाव माना जा रहा है। इस बार कम से कम 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जीत की रेस में शामिल प्रत्याशियों की जेब से औसतन 7 करोड़ रुपये तक खर्च होंगे। दूसरी तरफ जेब और संपत्ति से हल्के प्रत्याशियों का जेब खर्च भी उनके इक्का-दुक्का समर्थक उठा रहे हैं।

पहले चरण के चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार

-मुजफ्फरनगर के अंकुर निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास 1 लाख रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
-नगीना के संजीव कुमार निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास 1.64 लाख रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
-कैराना के नंद किशोर आपकी अपनी पार्टी से मैदान में हैं। उनके पास 4.21 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति
 

दूसरे चरण के चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार
-मथुरा से प्रवेशानंद पुरी निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास 6 हजार रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
-गाजियाबाद से अवधेश कुमार निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास 24,923 रुपये की चल-अचल संपत्ति
-गाजियाबाद से पूनम सक्सेना राइट टू रिकाल पार्टी से मैदान में हैं। उनके पास 33 हजार रुपये की संपत्ति

तीसरे चरण के चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार
  • आगरा से अम्बेडकरी हंसू राम निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास 12,963 रुपये की चल-अचल संपत्ति
  • एटा से कैलाश कुमार निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास 19 हजार रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
  • हाथरस से रवि कुमार निर्दलीय मैदान में हैं। उनके पास कुल 21 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति

चौथे चरण के चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार
  • खीरी से पंचशिला आनंद उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी से मैदान में हैं। उनके पास शून्य चल-अचल संपत्ति है।
  • धौरहरा से आशुतोष पाठक आम जनता पार्टी से मैदान में हैं। उनके पास 21 हजार रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
  • बहराइच से रिंकू साहनी राष्ट्र धारक दल से मैदान में हैं। उनके पास कुल 25 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति
  • धौरहरा से सुदेश कुमार लोकजन संघर्ष पार्टी से मैदान में है। उनके पास 50 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति

पांचवें चरण के चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार
  • हमीरपुर से अल-हिन्द पार्टी से धर्मराज मैदान में है। उनके पास 20,500 रुपये की चल-अचल संपत्ति
  • झांसी से दीपक कुमार वर्मा भी अल हिन्द पार्टी से मैदान में हैं। उनके पास 22,154 रुपये की चल-अचल संपत्ति
  • फैजाबाद से अंबरीश देव गुप्ता भारत महापरिवार पार्टी से प्रत्याशी। उनके पास 32,100 रुपये की चल-अचल संपत्ति

छठे चरण के चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार
  • प्रतापगढ़ से राम कुमार यादव एसयूसीआई (सी) मैदान में हैं। उनके पास 1686 रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
  • मछली शहर से सुभाष निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनके पास 10 हजार रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति
  • मछलीशहर से उर्मिला समाज परिवर्तन पार्टी से प्रत्याशी। उनके पास कुल 34000 रुपये की चल-अचल संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed