फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 SP may give ticket to female wrestler leading movement from Kaiserganj seat

UP: कैसरगंज से भाजपा ने बृजभूषण को टिकट दिया तो सपा इन पर खेल सकती है दांव, सिर्फ इस बात का है इंतजार

Tue, 30 Apr 2024 02:33 PM IST
शाहरुख खान अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

यूपी की कैसरगंज सीट पर अभी तक बड़े दलों ने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशी का इंतजार है। ऐसे में सपा ने रणनीति तैयार की है, अगर भाजपा बृजभूषण को टिकट देगी तो सपा भी महिला पहलवान को मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 SP may give ticket to female wrestler leading movement from Kaiserganj seat
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी कैसरगंज से एक आंदोलनकारी महिला पहलवान को उतारने की तैयारी कर रही है। यह पहलवान भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वालों में शामिल रही हैं। हालांकि, सपा नेतृत्व को इस सीट पर अभी भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार है। बसपा ने भी कैसरगंज से अपना प्रत्याशी अभी तक नहीं दिया है।
विज्ञापन


कैसरगंज में चुनाव पांचवें चरण में है। यहां नामांकन की अंतिम तिथि 3 मई है। यहां से चर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह के चलते इस सीट पर सभी पार्टियों की नजर है। बहरहाल बृजभूषण चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं, पर भाजपा उनको टिकट देकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। 
विज्ञापन


उन पर देश की जानी-मानी महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते बृजभूषण को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था। इस मामले में उनके खिलाफ केस भी चल रहा है। बृजभूषण ने दिल्ली की अदालत में मामले की नए सिरे से जांच कराने के लिए याचिका दायर की थी, जो खारिज हो चुकी है। ऐसे
विज्ञापन
विज्ञापन


में उन पर यौन उत्पीड़न केस के आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया है। बताते हैं कि इन्हीं सब स्थितियों के चलते भाजपा अब तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी के बारे में निर्णय नहीं ले पाई है। 
 



सपा सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह को टिकट दिया, तो उनकी पार्टी आंदोलनकारी पहलवान को यहां के 'रण' में उतारेगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। सपा का टिकट घोषित होने में देरी का कारण भी यही है कि पहले भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed