फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party game plan ruined by BJP Bhim bet

UP: भाजपा के 'भीम दांव' से सपा का गेम प्लान चौपट, एकमुश्त निषाद मत पाले में करने की रणनीति को झटका

Fri, 26 Apr 2024 03:47 PM IST
शाहरुख खान श्रीनारायण मिश्र, अमर उजाला, सुल्तानपुर
श्रीनारायण मिश्र, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Apr 2024 03:47 PM IST
सार

भाजपा के 'भीम दांव' से सपा का गेम प्लान चौपट हो गया है। एकमुश्त निषाद मत पाले में करने की रणनीति को झटका लगा है। सीधे-सीधे दो फाड़ हो गया है। भीम को दोबारा टिकट की आस खत्म हो गई। अचानक बदले हालात से पार्टी प्रवक्ता और विधायक खामोश हैं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party game plan ruined by BJP Bhim bet
भीम को दोबारा टिकट की आस खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सपा के पूर्व प्रत्याशी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर भाजपा ने जो 'भीम दांव' खेला उससे सपा का पूरा गेम प्लान ही बिगड़ गया। भीम निषाद की दोबारा टिकट पाने की आस भी खत्म हो गई। इतना ही नहीं, जिस निषाद मत को सपा एकमुश्त हासिल करने की फिराक में थी, उसमें भी दो फाड़ नजर आने लगा है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले में निषाद मतों की संख्या करीब दो लाख है। यह वर्ग पिछले कई चुनावों से भाजपा का वोटर बना हुआ था। सपा ने इस वर्ग को साधने के लिए ही भीम निषाद को काफी पहले ही चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी थी। 
विज्ञापन


करीब आठ महीने से भीम निषाद अपने समाज के बीच जुटे हुए थे, जिसका असर भी दिखने लगा था। इस बीच सपा नेताओं के दबाव में पार्टी ने भीम निषाद की जगह पूर्व मंत्री रामभुआल के टिकट का एलान कर दिया। इससे निराश भीम निषाद पहले तो सपा विधायक ताहिर खान के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहारे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से शुभ संकेत नहीं मिलने पर उन्होंने अपनी राजनीति को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा से भी तार जोड़ना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में वह बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।

इस मुलाकात की फोटो वायरल होने के बाद भीम निषाद की रही सही उम्मीद भी चली गई। अब उनके पास भाजपा का दामन थामने के अलावा कुछ खास नहीं बचा है। उधर, सपा का एक प्रभावशाली खेमा रामभुआल निषाद को पचा नहीं पा रहा है। ऐसे में सपा का गेम प्लान प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव कहते हैं कि पार्टी प्रत्याशी रामभुआल निषाद भारी मतों से जीतेंगे। 

भीम की जल्दबाजी से ताहिर अधर में

भीम निषाद की पैरवी में जिले के इकलौते सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान पूरी ताकत से जुटे थे, लेकिन भीम निषाद की अचानक मुख्यमंत्री से मुलाकात से उन्हें भी झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed