फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Politics of Rae Bareli and Sultanpur will bloom in Amethi three-tier plan has made

UP: अमेठी में गुल खिलाएगी रायबरेली और सुल्तानपुर की सियासत, त्रिस्तरीय प्लान; दोनों सीटों का परिदृश्य भी अलग

Sat, 13 Apr 2024 10:31 AM IST
शाहरुख खान नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

1967 में अस्तित्व में आई अमेठी में इस बार भी रायबरेली और सुल्तानपुर की सियासत का असर दिखेगा। वजह साफ है कि रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा और सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील के 30 मतदान केंद्रों के मतदाता अमेठी के लिए सांसद का चुनाव करेंगे। ऐसे में इन जिलों की राजनीति भी अमेठी में गुल खिलाएगी। हालांकि राजनीतिक दलों ने इसके लिए अलग-अलग तैयारी की है।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Politics of Rae Bareli and Sultanpur will bloom in Amethi three-tier plan has made
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी संसदीय सीट में तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज व अमेठी के साथ ही रायबरेली की सलोन विधानसभा आती है। अमेठी जिले के 14 लाख 28 हजार 316 व रायबरेली के सलोन विधानसभा के 3 लाख 57 हजार 809 वोटर को मिलाकर कुल 17 लाख 86 हजार 125 मतदाता अमेठी के लिए सांसद चुनेंगे।
विज्ञापन


रायबरेली में वर्ष 2019 में कांग्रेस से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी, जबकि सुल्तानपुर से भाजपा की मेनका गांधी ने। वर्तमान में रायबरेली व सुल्तानपुर का राजनीतिक परिदृश्य अलग है। सलोन वैसे तो रायबरेली में जिले में आता है, लेकिन संसदीय चुनाव में यहां के वोटर अमेठी के सांसद का भाग्य लिखेंगे। सुल्तानपुर, अमेठी व रायबरेली जिलों के राजनीतिक दलों को दोहरी रणनीति बनानी पड़ रही है। वजह, इन जिलों की राजनीतिक स्थिति अलग है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय बनी है योजना
रायबरेली के भाजपा जिला प्रभारी पीयूष मिश्र कहते हैं कि सलोन विधानसभा में इस बार त्रिस्तरीय प्लानिंग की गई है। पन्ना प्रमुख, बूथ के साथ ही मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही महिला व युवा मोर्चा को अलग से जिम्मेदारी दी गई है। अमेठी के भाजपा के मीडिया प्रभारी चंद्र मौलि सिंह कहते हैं कि अमेठी संसदीय सीट की पांचों विधानसभाओं के लिए मास्टर प्लान है। इसके आधार पर पदाधिकारियों को टास्क दिया गया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने बढ़ाई मानीटरिंग
रायबरेली व अमेठी से कांग्रेस ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि कांग्रेस प्रियंका गांधी को रायबरेली व राहुल गांधी को अमेठी से चुनावी समर में उतारने की तैयारी कर रही है।

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से ही रायबरेली व अमेठी दोनों संसदीय सीटों के चुनाव प्रबंधन को संभालेगी। फिलहाल, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह कहते हैं कि सभी 130 न्याय पंचायतों को सक्रिय किया जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व खुद मानीटरिंग कर रहा है।
 

अमेठी संसदीय सीट की स्थिति

विधानसभा मतदाता मतदान केंद्र
तिलोई 346609 216
जगदीशपुर 380543 212
गौरीगंज 353020 245
अमेठी 348144 225
सलोन 357809 227
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed