फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Liquor shops will remain open till late night on 24th and 31st December

नए साल का जश्न: यूपी में आज देर रात तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए बदली हुई टाइमिंग और वजह

Sun, 31 Dec 2023 05:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 05:58 PM IST
सार

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने सभी डीएम और लाइसेंस प्राधिकारियों को जारी आदेश में नई समय सारिणी के मुताबिक शराब की दुकानें खुलवाने के निर्देश दिए हैं

विज्ञापन
UP: Liquor shops will remain open till late night on 24th and 31st December
wine liqour new - फोटो : istock

विस्तार

 नए साल की पूर्व संध्या पर मदिरा प्रेमियों को आबकारी विभाग ''फील गुड'' कराएगा। विभाग ने 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं। सामान्य दिनों में शराब की दुकान बंद करने का समय रात 10 बजे है। इस प्रकार इन दो दिन के लिए एक घंटा अधिक समय के हिसाब से शराब की दुकानें खुलेंगी। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने सभी डीएम और लाइसेंस प्राधिकारियों को जारी आदेश में नई समय सारिणी के मुताबिक शराब की दुकानें खुलवाने के निर्देश दिए हैं

विज्ञापन


दो दिन के अभियान में 14 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद
क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश भर में विशेष अभियान चला जा रहा है। अब तक के दो दिन अभियान में 633 मुकदमें दर्ज करते हुए 14,055 लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गयी। इसके अलावा 37,310 लहन मौके पर नष्ट करते हुए 183 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिसम्बर माह में अब तक प्रदेश में 5,306 मुकदमे दर्ज दर्ज किये गये हैं और 1.26 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। शराब बनाने के लिए तैयार 2.75 लाख किग्रा लहन को नष्ट किया गया और अवैध मदिरा का धंधा करने वाले 1449 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 526 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त ने बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी तथा इन कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। प्रदेश की सीमा से सटे दूसरे प्रदेश के जिलों से होने वाली तस्करी रोकने के लिए मार्गों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं और सतत चेकिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed