फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Liquor sales decreased in the state, revenue from liquor and GST decreased by 2037 crores in January, this

यूपी: प्रदेश में घटी शराब की ब्रिकी, जनवरी में शराब और जीएसटी का राजस्व 2037 करोड़ घटा, इतने की हुई आमदनी

Wed, 05 Feb 2025 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Feb 2025 06:53 AM IST
सार

Liquor sale in UP: वित्त मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जीएसटी के रूप में जनवरी में 7167.29 करोड़ राजस्व मिला। जबकि गत वर्ष इसी महीने 7593.33 करोड़ का राजस्व मिला था।

विज्ञापन
UP: Liquor sales decreased in the state, revenue from liquor and GST decreased by 2037 crores in January, this
यूपी में शराब की बिक्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में 17425.94 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की जनवरी में 18603.38 करोड़ का राजस्व मिला था। उन्होंने बताया कि इस जनवरी पिछले वर्ष की तुलना में आबकारी और जीएसटी से मिलने वाला राजस्व कम हुआ है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जीएसटी के रूप में जनवरी में 7167.29 करोड़ राजस्व मिला। जबकि गत वर्ष इसी महीने 7593.33 करोड़ का राजस्व मिला था। यानी इस जनवरी 426.04 करोड़ रुपये कम राजस्व मिला। वहीं वैट के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 2797.32 करोड़ राजस्व मिला, जबकि गत वर्ष जनवरी में 2689.34 करोड़ का राजस्व मिला था।
विज्ञापन


आबकारी के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 3356.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष इसी महीने 4968.02 करोड़ रुपये मिले थे। इस तरह इस मद में भी 1611.74 करोड़ राजस्व घट गया। उन्होंने बताया कि 2025-26 की आबकारी नीति घोषित नहीं होने के कारण कमी दिख रही है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत जनवरी, 2025 की राजस्व प्राप्ति 2511.11 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह 2075.45 करोड़ रुपये मिले थे। परिवहन के अन्तर्गत जनवरी-2025 की राजस्व प्राप्ति 1110.83 करोड़ रही, जबकि गत वर्ष इसी माह प्राप्ति 898.44 रुपये थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 483.13 करोड़ राजस्व मिला, जबकि गत वर्ष 378.80 करोड़ मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य कर के अंतर्गत जीएसटी एवं वैट मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में 9964.61 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो जनवरी में निर्धारित लक्ष्य का 71.1 प्रतिशत है। आबकारी मद में माह जनवरी में 3357.26 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 64.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार स्टांप तथा निबंधन मद में जनवरी, 2025 में 2511.11 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो इस अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 83.7 प्रतिशत है। परिवहन मद में माह जनवरी, 2025 में 1110.83 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 95.10 प्रतिशत है।

केंद्रीय राज्यांश के रूप में यूपी को मिलेंगे 230854.26 करोड़

वित्तमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया बजट आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला बजट है। इसमें मध्यम वर्ग पर विशेष फोकस किया गया है। 12 लाख रूपये तक की आय पर टैक्स को माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे क्रय शक्ति क्षमता बढ़ेगी, जिससे कि न केवल मिलों का पहिया चलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होगे। इस वर्ष पेश बजट में केन्द्रीय करों में राज्यांश 230854.26 करोड़ रूपए मिल रहा है, इसमें से 192696.91 करोड़ रूपए प्राप्त हो गये हैं लगभग 38 हजार करोड़ रूपए और प्राप्त होना बाकी है, इसके साथ ही उ0प्र0 में स्पेशल असिस्टेंश फार स्टेट जो कि 50 साल के लिए ब्याज रहित ऋण के रूप में 1.50 करोड़ रूपए निर्धारित किया गया है, जिससे विकास के लिए खासतौर से इन्फ्रास्ट्रकचर विकसित करने के लिए दिया जाता है। अभी तक इस मद में 2024-25 में 10795.16 करोड़ रूपए प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed