फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Like the construction of the Ram temple, I will have a role in the Krishna Janmabhoomi issue

UP: राममंदिर निर्माण की तरह कृष्ण जन्मभूमि मामले में मेरी भूमिका रहेगी...रामलला के दर्शन कर बोले रामभद्राचार्य

Wed, 15 Oct 2025 12:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Oct 2025 12:28 PM IST
सार

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने रामलला के दर्शन किए और कहा कि जिस तरह राम मंदिर के निर्माण में मेरी भूमिका रही। वैसे ही भूमिका अब कृष्ण जन्मभूमि को लेकर रहेगी।
 

विज्ञापन
UP: Like the construction of the Ram temple, I will have a role in the Krishna Janmabhoomi issue
जगद्गुरु रामभद्राचार्य, तुलसी पीठाधीश्वर - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज मंगलवार देर रात अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन कर मन आनंद से भर गया और ऐसा लगा मानो प्रभु स्वयं कह रहे हों “अस मन होय उठाए लेव कोरबा।” इस दौरान उन्होंने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि जैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में उनकी भूमिका रही, वैसे ही अब कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन


अयोध्या प्रवास के दौरान रामभद्राचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह मित्रों का सुखद मिलन रहा। महंत नृत्य गोपाल दास अब बहुत कम लोगों को पहचानते हैं, लेकिन उन्होंने मुझे पहचान लिया, यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी, बोले- अगर किसी को यमराज के दर्शन करने हों तो किसी बेटी को छेड़ने की हिम्मत करें, अगले चौराहे पर मिल जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामभद्राचार्य बोले- ये बड़ी विडंबना है, राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग नहीं लेने वालों को बना दिया ट्रस्टी


राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। दीपोत्सव पर उन्होंने कहा कि इस बार भी यह उत्सव भव्य और दिव्य होगा। तीन नए रिकॉर्ड भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed