{"_id":"692db717275a5b8c510ebee6","slug":"up-legislature-session-after-december-15-likely-to-last-four-to-five-days-these-issues-may-arise-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानमंडल का सत्र 15 दिसंबर के बाद, चार से पांच दिन का हो सकता है सेशन; उठ सकते हैं ये मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानमंडल का सत्र 15 दिसंबर के बाद, चार से पांच दिन का हो सकता है सेशन; उठ सकते हैं ये मुद्दे
Mon, 01 Dec 2025 09:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:11 PM IST
सार
UP Legislature Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। संसद सत्र के बाद अब यूपी विधासनभा में शीतकालीन सत्र चलने की संभावित तिथियां आ गई हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर के बाद आहूत किया जाएगा। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, शीतकालीन सत्र 4-5 दिन का रहेगा। इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों को रखेगी। कई महत्वपूर्ण अध्यादेश कानून का रूप लेंगे। वहीं, विपक्ष एसआईआर समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
संसद सत्र हुआ शुरू, पीएम मोदी ने कहा सदन ड्रामे की जगह नहीं
शीतकालीन सत्र के पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, हमें जिम्मेदारी की भावना से काम करने की जरूरत है। संसद ड्रामा करने की जगह नहीं है, यह काम करने की जगह है। उन्होंने कहा कि सत्र को राजनीतिक नाटक का स्टेज नहीं, बल्कि रचनात्मक और परिणामोन्मुख बहस का प्लेटफॉर्म बनना चाहिए, और उन्होंने विपक्ष को राजनीति में सकारात्मकता लाने के टिप्स देने की पेशकश की।
विज्ञापन
प्रियंका के निशाने पर पीएम मोदी
सोमवार को एसआईआर पर चर्चा की मांग के चलते दिनभर के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, सरकार किसी भी विषय पर चर्चा नहीं करना चाहती। फिर सदन कैसे चलेगा? हमारी कम से कम एक बात तो सुननी चाहिए। अगर एसआईआर पर नहीं, तो चुनाव सुधार या किसी अन्य संबंधित मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। लेकिन यदि वे किसी चीज पर चर्चा ही नहीं करेंगे, तो सदन कैसे चलेगा? उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी की और कहा, प्रधानमंत्री ने सभी से मौसम का आनंद लेने को कहा है। दिल्लीवासी कौन-से मौसम का आनंद लें? उन्हें बाहर झांककर देखना चाहिए कि देश में क्या-क्या हो रहा है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन