{"_id":"697eeaf99cce01f8ff0184c4","slug":"up-legislative-assembly-s-budget-session-begins-february-9th-state-budget-to-be-presented-on-february-11th-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 9 फरवरी से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र, 11 फरवरी को आएगा प्रदेश का बजट; लुभावनी घोषणाओं की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 9 फरवरी से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र, 11 फरवरी को आएगा प्रदेश का बजट; लुभावनी घोषणाओं की उम्मीद
Sun, 01 Feb 2026 11:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:26 AM IST
सार
UP Legislative Assembly Session: यूपी में विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। इस साल का बजट 11 फरवरी को सदन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
9 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय और विधान परिषद सचिवालय की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विधानमंडल को आहूत किया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। राज्यपाल का यह अभिभाषण बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। राज्यपाल अपने संबोधन में राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद सदन में बजट पेश किए जाने और उस पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
11 फरवरी को आएगा यूपी का बजट
यूपी सरकार का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा व विधान परिषद दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इस वर्ष पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।