फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: LDA will allot flats built on mafia Mukhtar Ansari's land, register in this way

यूपी: माफिया मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों का एलडीए करेगा आवंटन, इस तरह से करें पंजीकरण

Mon, 07 Jul 2025 07:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Jul 2025 07:36 PM IST
सार

Mukhtar Ansari property: मृतक माफिया मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों का एलडीए का आवंटन करेगा। इसको लेकर अगस्त में एलडीए पंजीकरण खोलेगा।
 

विज्ञापन
UP: LDA will allot flats built on mafia Mukhtar Ansari's land, register in this way
मुख्तार अंसारी(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी (मृत) की जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवासों का अब एलडीए आवंटन करेगा। इसको लेकर अगस्त में एलडीए पंजीकरण खोलेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि डालीबाग में जमीन पर अवैध कब्जा कर माफिया मुख्तार ने बिल्डिंग बनाई थी। जिसे ध्वस्त किया गया था। जिस जमीन पर यह बिल्डिंग बनी थी वह मुख्तार के बेटों के नाम बताई जा रही थी। जमीन पर सरकारी कब्जा लिए जाने के बाद उस पर एलडीए ने करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री योजना के 72 फ्लैटों का निर्माण कराया है। जिसका कुछ काम बाकी है उसको दो तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उसके लिए ठेकेदार फर्म का चुनाव किया जा रहा है क्योंकि जो ठेकेदार पहले बना रहा था उसका निधन हो गया है। वीसी ने बताया पंजीकरण खोलने में देरी इस कारण हुई क्योंकि मामला कोर्ट में था। वहां से अब एलडीए को राहत मिल गई है। ऐसे में अब पंजीकरण खेाला जाएगा।
विज्ञापन


निष्क्रांत सम्पत्ति पर कब्जा बनाई थी कोठी
डालीबाग में निष्क्रांत संपंत्ति (आठ मार्च 1954 के बाद पाकिस्तान गए लोगों की संपत्ति जो कि अब सरकारी है।) पर कब्जा लेकर मुख्तार ने अपने परिजनों के नाम आलीशान कोठी बनवाई थी। वर्ष 2020 में एलडीए ने इसे ध्वस्त कर दिया और जमीन राज्य सरकार के पास आ गई। इसी 2321 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने जी प्लस तीन मंजिला आवास बनाए है। जानकारों का कहना है कि मुख्तार अंसारी ने फरहत अंसारी के नाम पर डालीबाग में पहले बिना नक्शा पास मकान बनवा लिया था। बाद में फर्जी कागजों के आधार पर एलडीए से नक्शा पास करवाया। शमनीय मानचित्र वर्ष 2007 में पास करवाया गया। निर्माण पूरा होने पर कोई कार्रवाई न करके नक्शा पास कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed