फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kapil Dev Agarwal said- We will increase skills of youth, will give a befitting reply to Pakistan; job op

यूपी: कपिल देव अग्रवाल बोले- युवाओं में स्किल बढ़ाएंगे, पाक को देंगे मुंहतोड़ जवाब; बढ़ेंगे नौकरी के अवसर

Tue, 06 May 2025 01:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 06 May 2025 01:17 PM IST
सार

Skill Development Programme: इंदिरा गांधी शांति प्रतिष्ठान में हुए इस कार्यक्रम में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में कौशल विकास जरूरी है। 
 

विज्ञापन
UP: Kapil Dev Agarwal said- We will increase skills of youth, will give a befitting reply to Pakistan; job op
युवाओं द्वारा बनाए गए मॉडल देखते मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमारे सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी का संकल्प हमारे साथ रहता है। युवा कैसे स्किल हो, उसके हाथ में हुनर हो। देश, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करना है। कौशल विकास के बिना यह लक्ष्य नहीं पूरा हो सकता है। बिना युवाओं के स्किल, हुनर के संभव नहीं है। उनको रोजगार करने के साथ, भारत ऐसे मुकाम कर खड़ा है। 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतारा है। युवाओं के माध्यम से उनको भी, पाक को मुंहतोड़ जवाब देना है। यह दोनों चुनौती स्वीकार करते हैं। ऐसी नापाक हरकत, हिन्दू मुस्लिम नहीं होने देंगे। पीएम, गृह, रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि नापाक हरकत का जवाब देंगे। युवाओं को रोजगार देना, प्रशिक्षित करना है। देश के लिए तैयार करना है। कोई आंख दिखाता है तो उसको जवाब देने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि जिस सेक्टर में भी जाएं। तैयारी तो सभी सफल नहीं होते हैं। किसी कारण से सफल नहीं। इसीलिए पीएम ने कहा है कि एक क्षेत्र में स्किल भी होना जरूरी है। छोटे से ही कोई बड़ा बनता है।

विज्ञापन


युवाओं को नौकरी दिलाने के साथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है: हरिओम

 व्यावसायिक शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग की ओर से मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्यमिता विकास की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव हरिओम ने कहा कि छात्र लैब में काम करते हैं। उनको उद्योगों के अनुरूप तैयार करेंगे। इसके लिए ट्रेंड कर रहे हैं। फ्लैगशिप योजना के तहत कोलैबोरेशन करके उद्योगों के लिए तैयार करके स्किल मैन पावर देंगे। उद्योग इसके लिए आगे आए। पीएम इंटर्नशिप योजना भी है। उद्योग बच्चों को ट्रेंड कर अपने के लिए ही स्किल मैन पावर तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल 1.50 लाख बच्चे तैयार करते हैं। आगे मंडल, जिला लेवल पर आयोजन करेंगे। युवाओं को नौकरी दिलाने के साथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है। यूपी में एप्पल, टैबलेट भी बन रहे हैं। युवाओं को स्किल्ड बनाना है।

विज्ञापन

इन संस्थानों के साथ ट्रेनी को रोजगार के लिए किया एमओयू 

1. रिलायबल फर्स्ट एड कॉन प्राइवेट लिमिटेड, 12000 को रोजगार देंगे
2. केस कार्प, 3500 को रोजगार
3. गोकुल दास एक्सपोर्ट, 3000 को रोजगार
4. ओरियंट क्राफ्ट फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक, 2000 को रोजगार
5. केयर हेल्थ नर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, 1200 को रोजगार
6. Saranya हेल्थ केयर सर्विसेज, 1150 को रोजगार
7. बर्बुक्यू नेशन , 1000 को रोजगार देने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed