{"_id":"678937cc167c5dcf25007b51","slug":"up-kahar-caste-will-return-to-the-list-of-backward-castes-uttar-pradesh-decision-taken-in-the-meeting-of-ba-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिछड़ी जातियों की सूची में फिर लौटेगी कहार जाति, उप्र. पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिछड़ी जातियों की सूची में फिर लौटेगी कहार जाति, उप्र. पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बैठक में हुआ फैसला
Thu, 16 Jan 2025 10:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:16 PM IST
सार
OBC castes in UP: यूपी में जातियों को लेकर एक बड़ा फैसला हुआ है। उप्र. पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कहार जाति को पिछड़े वर्ग में शामिल किया है।
विज्ञापन
उप्र. पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने लिया फैसला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप्र. पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पिछड़ी जाति में सूचीबद्ध कहार जाति को सूची से बाहर करने का मुद्दा उठाया गया। निर्णय लिया गया कि कहार जाति को अन्य पिछड़े वर्ग की सूची से बाहर करने का कोई औचित्य नहीं है। इसे यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विमुक्त घुमंतू जनजातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने पर भी विचार हुआ। बृहस्पतिवार को आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सदस्य सूर्य प्रकाश पाल, अन्य सदस्यगण और सचिव मनोज कुमार सागर उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से संबंधित जातियों के सम्मिलन, निष्कासन, विकास और उत्थान से जुड़े मामलों पर विचार करना था।
विज्ञापन
राज्य में तेल घानी व्यवसाय से जुड़े लोगों के विकास और उनके हितों की रक्षा के लिए राज्य तेल घानी बोर्ड के गठन का प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किया गया। निर्णय लिया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाकर आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त अन्य पिछड़े वर्गों के लिए नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों का मुद्दा उठा। पाया गया कि प्रमाण पत्र के वर्तमान प्रारूप में संशोधन की आवश्यकता है। इस पर भी प्रमाण पत्र के प्रारूप में आवश्यक संशोधन के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।