Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said—before 2017, whenever festivals arrived, the government would sit back and turn a deaf ear.

यूपी: सीएम योगी बोले- 2017 से पहले त्योहार आते थे तो कानों में तेल डालकर बैठ जाती थी सरकार

Sun, 15 Nov 2026 09:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Nov 2026 09:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि इन लोगों को व्रत और त्योहार पाखंड नजर आते हैं। इस तरह के लोग समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं।

विज्ञापन
CM Yogi said—before 2017, whenever festivals arrived, the government would sit back and turn a deaf ear.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का अभाव रहता था। सरकार कानों में तेल डालकर बैठी रहती थी और त्योहार के मौके पर उत्सव के बजाय उपद्रव का माहौल बनता था। घाटों पर न सफाई होती थी और न ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवागमन के पर्याप्त इंतजाम। आज धनतेरस, दिवाली और भाई दूज से लेकर छठ महापर्व तक प्रदेश में उत्सव का माहौल है। यह उपद्रव से उत्सव तक नए भारत की यात्रा है।

विज्ञापन


लक्ष्मण मेला घाट पर रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने भोजपुरी में श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और लोक गायिका शारदा सिन्हा को याद किया।
विज्ञापन


सपा सांसद की टिप्पणी पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के एक सांसद ने दुर्गा पूजा, छठ पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर क्या टिप्पणी की थी, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को छठ महापर्व में भेदभाव और दुर्गा पूजा व कांवड़ यात्रा में पाखंड दिखाई देता है। ऐसे लोग समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में 20 लाख, गोरखपुर में 16 लाख छठ श्रद्धालु शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है। चार दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई थी। उन्हें बताया गया कि लखनऊ में करीब 20 लाख और गोरखपुर में 16 लाख श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल हुए। अन्य जिलों में भी लाखों लोगों ने पर्व मनाया।

Trending Videos

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

उन्होंने कहा कि त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। घाटों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज कोई भी मां-बहनों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकता। छठ पूजा के आयोजन में 200 से अधिक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

विरासत पर गर्व करने का मिल रहा अवसर
योगी ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों पर उपद्रव की घटनाएं होती थीं और कलाकार भी कार्यक्रमों में आने से घबराते थे। आज प्रदेश में सुरक्षा और विकास के साथ लोगों को अपनी विरासत पर गर्व करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों लोगों ने अपनी मेहनत और उद्यम से लखनऊ को अपना घर बनाया है। छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी पवन सिंह चौहान, लोकगायिका मालिनी अवस्थी और भोजपुरी समाज के प्रभुनाथ राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed