{"_id":"6102e993b9cfb1355b167428","slug":"up-july-salary-bill-of-many-departments-passed-only-17-percent-da-will-be-available-there-is-no-order-to-add-11-percent-da-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कई विभागों के जुलाई के वेतन बिल पास, 17 प्रतिशत डीए ही पाएंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कई विभागों के जुलाई के वेतन बिल पास, 17 प्रतिशत डीए ही पाएंगे कर्मी
Fri, 30 Jul 2021 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
यूपी में 11 फीसदी बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई के वेतन के साथ करने का आदेश नहीं होने पर कई विभागाध्यक्षों ने शुक्रवार से वेतन बिल कोषागारों को भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में 11 फीसदी बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई के वेतन के साथ करने का आदेश नहीं होने पर कई विभागाध्यक्षों ने शुक्रवार से वेतन बिल कोषागारों को भेजना शुरू कर दिया है। इनमें से करीब 50 फीसदी वेतन बिल को कोषागारों ने भुगतान के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब यदि महीने के अंतिम कार्य दिवस (30 जुलाई) में शासन जुलाई के वेतन के भुगतान का आदेश करता भी है, तो भी इन विभागों को अगस्त में एरियर के रूप में ही भुगतान हो सकेगा। जिन विभागों ने अभी कोषागार को बिल नहीं भेजा है, वे ही आदेश होने पर जुलाई का वेतन बढ़े डीए के साथ पा सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्र के 11 फीसदी वृद्धि के साथ 28 फीसदी डीए के भुगतान का फैसला करने के बाद प्रदेश के कर्मचारी भी जुलाई के वेतन के साथ बढ़े डीए के भुगतान की आस लगाए हुए थे। विभागों ने इसी उम्मीद में वेतन बिल तैयार करने का इंतजार किया। आमतौर पर विभाग महीने की 25 तारीख से ऑनलाइन वेतन बिल कोषागार भेजने लगते हैं। कोषागार बिलों की मिलान कर एक अगस्त को खाते में भुगतान से संबधित कार्यवाही शुरू कर देते हैं। पर, तमाम विभाग बढ़े डीए को जोड़ने के आदेश का 27 जुलाई तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 28 जुलाई को बढ़े डीए भुगतान की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया तो विभागों को जल्द शासनादेश की उम्मीद बढ़ गई। मगर, बृहस्पतिवार दोपहर तक शासनादेश न होने के बाद विभागों ने 11 प्रतिशत बढ़ा डीए बिना जोड़े जुलाई का वेतन बिल कोषागारों को भेजना शुरू कर दिया। अकेले जवाहर भवन कोषागार में करीब 50 आहरण-वितरण अधिकारियों द्वारा भेजे गए बिल भुगतान के लिए प्रासेस किए गए। जिन बिलों के भुगतान का प्रासेस कर दिया गया है, उन्हें अब आदेश होने के बाद एरियर के रूप में ही बढ़ा डीए मिल पाएगा।
विज्ञापन