{"_id":"615088fb8ebc3efd187bc701","slug":"up-je-will-get-pay-scale-of-rs-8700-movement-postponed-agreement-reached-order-expected-to-be-issued-by-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जेई पाएंगे 8700 रुपये का वेतनमान, आंदोलन स्थगित, वार्ता में बनी सहमति, मंगलवार तक आदेश जारी होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जेई पाएंगे 8700 रुपये का वेतनमान, आंदोलन स्थगित, वार्ता में बनी सहमति, मंगलवार तक आदेश जारी होने की उम्मीद
Sun, 26 Sep 2021 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:21 PM IST
सार
वार्ता में जूनियर इंजीनियर (जेई) को तीसरी एसीपी के दौरान मिलने वाला 8700 रुपये का वेतनमान देने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विस्तार
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन का सोमवार से शक्ति भवन सहित प्रदेश भर में शुरू होने वाला बेमियादी उपवास पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन से रविवार को हुई वार्ता के बाद 30 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वार्ता में जूनियर इंजीनियर (जेई) को तीसरी एसीपी के दौरान मिलने वाला 8700 रुपये का वेतनमान देने पर सहमति बन गई है। उम्मीद है मंगलवार तक 8700 रुपये का वेतनमान देने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संगठन के केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने बताया कि वार्ता में कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, शासन से विशेष सचिव ऊर्जा भवानी सिंह से समस्याओं पर बातचीत हुई। प्रबंध निदेशक ने आदेश मंगलवार तक जारी करने का लिखित समझौता किया है।
विज्ञापन
निर्धारित समय तक ही करेंगे काम
वार्ता में सहमति बनने के बाद भी उपभोक्ताओं का संकट टला नहीं है। जेई एवं जेई से प्रोन्नत असिस्टेंट इंजीनियर (उपखंड अधिकारी) कार्यालय के निर्धारित समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही कार्य करेेंगे। यानी शाम पांच बजते ही जेई एवं एसडीओ मोबाइल बंद कर लेंगे। इससे उपभोक्ताओं की बिजली संकट की समस्या का निराकरण होने में परेशानी होने की आशंका है।
विज्ञापन