{"_id":"679b8d4b265ee10dd501691d","slug":"up-january-salary-of-these-employees-of-the-state-will-be-stopped-action-will-be-taken-if-they-do-not-submi-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के इन कर्मचारियों का रुकेगा जनवरी का वेतन, एनुअल कांफिडेंशियल रिपोर्ट न देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के इन कर्मचारियों का रुकेगा जनवरी का वेतन, एनुअल कांफिडेंशियल रिपोर्ट न देने पर होगी कार्रवाई
Fri, 31 Jan 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:55 AM IST
सार
Salary of state employees: यूपी में समूह क और ख श्रेणी के अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रुक सकता है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का अटक सकता है वेतन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों को अपनी 2023-24 की एनुअल कांफिडेंशियल रिपोर्ट (एसीआर) मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल करनी है। सचिवालय प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि रिपोर्ट न देने पर संबंधित अधिकारियों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन की ओर से हाल ही में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को पत्र भेजकर कहा गया है कि इन अधिकारियों की वर्ष 2023-24 की ऑनलाइन गोपनीय प्रविष्टि दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल में की गई समीक्षा में पता चला है कि काफी लोगों द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अपनी स्व मूल्यांकन आख्या नहीं अपलोड की गई है। ऐसे में समीक्षा अधिकारियों समेत सभी समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने कहा है कि ऐसा न करने पर संबंधित का जनवरी महीने का वेतन न जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले तक लगभग तीन-चार सौ अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं की गई थी। तकनीकी दिक्कत की वजह से कई ने रिपोर्ट ऑफलाइन भी जमा की है। इसकी अपडेट जानकारी एक-दो दिन में मिलेगी। इसके अनुसार आगे की कार्यवाही संबंधित विभाग करेंगे।
विज्ञापन