फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Jammu and Kashmir police raided the premises of a doctor sibling duo, searching the residence of Dr. Shahe

UP : जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर भाई-बहन के ठिकानों पर मारा छापा, एटीएस ने आवास खंगाला; मिले दस्तावेज

Tue, 11 Nov 2025 07:02 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 07:02 PM IST
सार

दिल्ली विस्फोट के बाद संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित घर पर पुलिस व एटीएस की टीमों ने छापेमारी की। 

विज्ञापन
UP: Jammu and Kashmir police raided the premises of a doctor sibling duo, searching the residence of Dr. Shahe
डॉ. शाहीन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिल्ली में आतंकी हमले के सुराग तलाश रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजधानी स्थित डॉक्टर भाई-बहन के ठिकानों को खंगाला है। यूपी एटीएस की मदद से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देर रात मड़ियांव के मुतक्कीपुर में रहने वाले डॉ. परवेज सिद्दीकी के आवास पर छापा मारा, हालांकि वह फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं दोपहर में पुलिस कैसरबाग के खंदारी बाजार स्थित हाता मुस्तफा खान निवासी डॉ. शाहीन के घर पहुंची और छानबीन की। बता दें कि डॉ. शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डॉ. शाहीन के पिता शाहिद अंसारी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बड़ा बेटा शोएब अंसारी है, जो उनके साथ रहता है। इसके बाद डॉ. शाहीन हरियाणा के फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है। वहीं डॉ. परवेज सबसे छोटा है और राजधानी स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी सीनियर लेक्चरर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाले डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इन सभी के संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवा-उल-हिंद से बताए जा रहे हैं। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए थे। इसी मामले की छानबीन के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी एटीएस के साथ राजधानी स्थित डॉ. शाहीन और उसके भाई के घर को खंगाला है। खासकर डॉ. शाहीन की दिल्ली बम धमाके में भूमिका होने की आशंका के दृष्टिगत गहनता से छानबीन की जा रही है। दोनों के ठिकानों से पुलिस ने दो मोबाइल और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed