फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP jail staff members, including the jailer, suspended in connection with the escape of two inmates from

यूपी: कन्नौज जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेलर समेत चार कर्मी निलंबित, जांच में ये मिला...

Mon, 05 Jan 2026 05:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 05 Jan 2026 05:41 PM IST
सार

कन्नौज जिला कारागार से दो विचाराधीन बंदियों के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर जेल वार्डर, हेड वार्डर, उप कारापाल और कारापाल को निलंबित किया गया है।
 

विज्ञापन
UP jail staff members, including the jailer, suspended in connection with the escape of two inmates from
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जेल से दो बंदियों के भागने के मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक की भी भूमिका जांची जा रही है। जांच आईजी कारागार कानपुर परिक्षेत्र को सौंपी गई है। जेल की बैरक संख्या दस में अंकित व बैरक आठ में डंपी उर्फ शिवा बंद थे। दोनों बंदी कार्य पर नियुक्त थे लेकिन सोमवार सुबह अधिक कोहरे की वजह से कमान नहीं निकाली गई थी। इसके बावजूद ये दोनों बंदी बैरकों से बाहर निकल गए। पोस्ट संख्या-1 व 2 के बीच की दीवार फांदकर दोनों भाग निकले।

विज्ञापन


मामले की शुरुआती जांच में जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, हेड जेल वार्डर शिवचरन और जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव की लापरवाही पायी गई। जेल प्रशासन ने इन चारों को निलंबित कर दिया। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद की भूमिका की जांच भी कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं निलंबित किए गए जेलर, डिप्टी जेलर व वार्डरों के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed