फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: It is raining fire in the state since morning, heat waves will blow in West and Awadh; Light rain may occu

यूपी: प्रदेश में सुबह से बरस रही है आग, पश्चिम-अवध में चलेंगे लू के थपेड़े; इन जिलों में हो सकती है बारिश

Thu, 12 Jun 2025 09:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। हालांकि आज कुछ जिलों में हल्की बारिश का भी अलर्ट है। 

विज्ञापन
UP: It is raining fire in the state since morning, heat waves will blow in West and Awadh; Light rain may occu
यूपी में गर्मी का कहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नौतपा के बाद पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मई के उलट जून की गर्मी लोगों को परेशान करने वाली रही। खास बात यह रही कि लू के साथ कई जगह पर उमस का भी सामना करना पड़ा। प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तपिश के साथ पूर्वा हवाओं के असर से हो रही उमस से लोग बेहाल हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम में दो-तीन दिन लू की परिस्थितियां जारी रहेंगी। बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी में लू के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में लू के लिए येलो अलर्ट है। पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ उष्ण रात्रि की संभावना है। यानी यहां रात सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी ।
विज्ञापन


बुधवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं प्रयागराज, उरई, वाराणसी, सुल्तानपुर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ रातें उमस भरी रहने की संभावना है।

पूर्वांचल में बदल सकता है मौसम

पश्चिमी यूपी में दो से तीन दिन लू की परिस्थितियां जारी रहेंगी। वहीं बृहस्पतिवार को पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।- अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
 

प्रदेश के सबसे गर्म जिले

आगरा- 45.4
उरई- 45.2
बांदा- 44.8
झांसी- 44.7
प्रयागराज 43.8
सुल्तानपुर- 43.5
कानपुर 43.4
वाराणसी- 43.3
इटावा- 43.2
हमीरपुर- 43.2
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed