{"_id":"6686dacd068c5029ae0469c9","slug":"up-is-on-top-in-solving-crime-against-women-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी फिर देश में पहले स्थान पर, सिद्धार्थनगर सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी फिर देश में पहले स्थान पर, सिद्धार्थनगर सबसे आगे
Fri, 05 Jul 2024 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:05 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ऐसे मामलों के निस्तारण में और तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि आगामी तीन माह में शत-प्रतिशत मामलों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं और बच्चियों से संबंधित अपराधों के निस्तारण में यूपी फिर देश में पहले स्थान पर आया है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण का अनुपात 98.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अधिकारियों को ऐसे मामलों के निस्तारण में और तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि आगामी तीन माह में शत-प्रतिशत मामलों का निस्तारण हो सके। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को हर माह समीक्षा बैठक करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सीएम को बताया कि बलात्कार तथा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। मुकदमों के निस्तारण में सिद्धार्थनगर पहले स्थान पर है। इसके बाद हरदोई, इटावा, एटा, नोएडा पुलिस कमिश्नरेट, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, मैनपुरी और अमेठी हैं।
विज्ञापन