{"_id":"57af817a4f1c1b332dee49bd","slug":"up-is-in-guinness-book-of-world-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाकर गिनीज बुक में यूपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाकर गिनीज बुक में यूपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Aug 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन में पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाने वाले यूपी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
संस्था ने शनिवार को वन विभाग के अफसरों को इस उपलब्धि का प्रमाणपत्र सौंपकर सम्मानित किया गया है।
प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि सहायक प्रमुख वन संरक्षक व इस योजना के मिशन निदेशक प्रशांत वर्मा और सहायक प्रमुख वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) एके द्विवेदी ने संयुक्त रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से प्रमाण पत्र हासिल किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को 24 घंटे में पांच करोड़ पौधरोपण का अभियान शुरू किया गया था।
इस अभियान के तहत 24 घंटे में 6166 स्थानों पर 81000 हेक्टेयर क्षेत्र में 5,05,37905 पौधे लगाए गए थे।