फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP is at the forefront of digital revolution, Yogi addressed Ashwamedha, Elara India Dialogue 2022

सीएम ने कहा : डिजिटल क्रांति में सबसे आगे है यूपी, योगी ने अश्वमेधा, एलारा इंडिया डायलॉग 2022 को किया संबोधित

Mon, 05 Sep 2022 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश मॉडल स्टेट फॉर फ्यूचर इंडिया विषय पर बोलते हुए कहा कि सीएम योगी ने कहा यूपी में असीम संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश नए भारत का मॉडल राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेबर और इन्वेस्टर रेग्युलेशन में हमारी सरकार ने 500 से अधिक सुधार किए हैं।

विज्ञापन
UP is at the forefront of digital revolution, Yogi addressed Ashwamedha, Elara India Dialogue 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल क्रांति में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।  भारत के कुल मोबाइल कमोनेंट्स का 45 प्रतिशत कार्य यहीं होता है। डाटा कलेक्शन में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अश्वमेधा-एलारा इंडिया डायलॉग 2022 को वीडियो कांफ्रेंसिंग  के माध्यम से संबोधित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश मॉडल स्टेट फॉर फ्यूचर इंडिया विषय पर बोलते हुए कहा कि सीएम योगी ने कहा यूपी में असीम संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश नए भारत का मॉडल राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेबर और इन्वेस्टर रेग्युलेशन में हमारी सरकार ने 500 से अधिक सुधार किए हैं। 40 विभागों के 1400 कंप्लायन्स निरस्त किए गए हैं। निवेश मित्र के माध्यम से 19 विभागों की 353 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इससे उद्यमियों का प्रदेश में निवेश करना आसान हुआ है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि भारत में होने वाले मोबाइल निर्माण में उत्तर प्रदेश की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रदेश सक्षम एवं समर्थ अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। इस दिशा में नियोजित कार्य करते हुए हमने 2027 तक यूपी को 10 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत सरकार ने स्टार्टअप के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यूपी 25 करोड़ की आबादी का राज्य है। जिसमें 56 प्रतिशत आयु वर्ग कामकाजी है। 2017-2022 तक उत्तर प्रदेश में तीन लाख 44 हजार करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इससे  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 15 लाख 52 हजार रोजगार सृजित हुए हैं। अश्वमेधा-एलारा इंडिया डायलॉग के अध्यक्ष राज भट्ट ने ने कहा कि सरकार के प्रयासों से कई उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने को इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed