{"_id":"66765918b2a760eaaa067436","slug":"up-ips-tarun-gaba-is-new-commissioner-of-prayagraj-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Transfer in UP: अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Transfer in UP: अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले गए
Sat, 22 Jun 2024 11:13 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:13 AM IST
सार
UP IPS Transfer List : लखनऊ व प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर हटा दिए गए हैं। अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के व आईपीएस तरुण गाबा प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर होंगे।
विज्ञापन
आईपीएस तरुण गाबा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में शनिवार को कई आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। लखनऊ व प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। आईपीएस अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं, आईपीएस तरुण गाबा को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज नियुक्त किया गया है। आईपीएस राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
आईपीएस एसबी शिराडकर को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पद पर थे। आईपीएस रमित शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाया गया है। आईपीएस प्रेमचंद मीना को एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ नियुक्त किया गया है। आईपीएस प्रशांत कुमार द्वितीय को आईजी रेंज लखनऊ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम यूपी नियुक्त किए गए हैं। आईपीएस प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए हैं। आईपीएस जय नारायन सिंह को एडीजी पीटीसी सीतापुर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह, आईपीएस एलवी एंटनी देव को एडीजी सीबीसीआईडी यूपी नियुक्त किया गया है। आईपीएस रघुवीर लाल को एडीजी सुरक्षा के साथ एडीजी एसएसएफ की भी जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस के सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आईपीएस बीडी पॉल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण नियुक्त किया गया है। आईपीएस विद्यासागर मिश्र को रामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आईपीएस यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा बनाया गया है।