फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Inter-passed youth will become home guards in the state, with 44,000 positions to be filled; physical tra

UP: प्रदेश में इंटर पास युवा बनेंगे होमगार्ड, 44 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां; पुलिस की तरह ही होगा फिजिकल

Mon, 22 Sep 2025 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Sep 2025 08:43 PM IST
सार

Home Guard Appointments: यूपी में इंटर पास युवाओं को होमगार्ड बनने का मौका मिलेगा। जल्द ही 44  हजार पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। 

विज्ञापन
UP: Inter-passed youth will become home guards in the state, with 44,000 positions to be filled; physical tra
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के करीब 44 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। पहले होमगार्ड बनने की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल थी, जिसे इंटरमीडिएट करने का प्रस्ताव शासन भेजा गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होमगार्ड संगठन की समीक्षा के दौरान भर्तियों के लिए एनरोलमेंट बोर्ड के गठन को लेकर भी कई अहम प्रस्ताव पेश किए गए।

विज्ञापन


बता दें कि होमगार्ड स्वयंसेवकों की आयु को लेकर भी बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है, जिसके तहत अब 45 वर्ष की जगह 30 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा रखी गई है। वहीं भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिसके तहत अन्य सुरक्षा बलों की भांति परीक्षा देनी होगी। पुरुषों को 2 किमी की दौड़ की जगह 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 500 मीटर की जगह 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ की परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। इसमें असफल रहने वालों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इसी तरह शारीरिक मानक परीक्षा भी अन्य सुरक्षा बलों के मानकों के मुताबिक होगी।
विज्ञापन


जल्द होगी एनरोलमेंट बोर्ड का गठन
बैठक में मुख्यमंत्री की सहमति के बाद भर्तियों के लिए जल्द एनरोलमेंट बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके तहत आईजी होमगार्ड को बोर्ड का अध्यक्ष, डीआईजी को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी को सचिव, वित्त नियंत्रक एवं मंडलीय कमांडेंट स्तर के दो अधिकारियों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण पृष्ठभूमि वाले अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed