फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Inter-district transfer of teachers of Basic Education Council from February 20

UP News : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का तबादला कार्यक्रम जारी, शुरुआत 20 फरवरी से

Wed, 15 Feb 2023 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 06:46 AM IST
विज्ञापन
UP : Inter-district transfer of teachers of Basic Education Council from February 20
demo pic... - फोटो : demo pics

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अत: जनपदीय तबादलों व समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। इससे पहले विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों और जहां शिक्षक नहीं हैं या एक ही हैं, वहां की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन


विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सत्र 2022-23 के अंतर जनपदीय स्थानांतरण/समायोजन का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानकों के अनुसार अधिक व कम शिक्षक वाले विद्यालयों को चिह्नित कर मानव संपदा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक इसकी जानकारी दी जाएगी। कक्षा एक से पांच तक के ऐसे विद्यालय जहां आठ से अधिक सहायक शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें जहां शिक्षकों की जरूरत है, वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे होगी तैनाती
प्रमुख सचिव ने बताया कि शिक्षकों की कमी से 2800 विद्यालय बंद या एकल शिक्षक हैं। वहीं, कक्षा छह से आठ के ऐसे विद्यालय जहां छह से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें भी जरूरत वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा। शिक्षकों की कमी से 6650 विद्यालय बंद अथवा एक ही शिक्षक हैं। इसके बाद ऐसे विद्यालय जहां शिक्षक नहीं हैं और शिक्षामित्र कार्यरत हैं, उन विद्यालयों में शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि जरूरत पड़ती है तो दो या तीन शिक्षक वाले विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। जनपदीय स्थानांतरण के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

समय सारिणी

  • 20 फरवरी को एनआईसी ट्रांसफर पोर्टल शुरू करेगा
  • 27 फरवरी तक शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपना विवरण देखेंगे, आपत्ति करेंगे
  • 14 मार्च तक बीएसए आपत्तियों को ठीक कराएंगे
  • 20 मार्च तक सरप्लस व कम शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी
  • 21-26 मार्च तक शिक्षकों द्वारा स्थानांतरण का ऑनलाइन विकल्प भरा जाएगा
  • 27 मार्च से 06 अप्रैल तक बीएसए द्वारा आवेदन पत्रों के आधार पर डेटा लॉक किया जाएगा
  • 11 से 16 अप्रैल तक एनआईसी द्वारा स्थानांतरण की कार्यवाही होगी
  • 18 से 30 अप्रैल तक एनआईसी के साफ्टवेयर से समायोजन किया जाएगा
  • 20 मई से 15 जून तक स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्ति व कार्यभार ग्रहण
  • 25 जून तक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अंकित किया जाएगा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed