फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Integrated trauma network to be set up in the state; cancer care facilities to be expanded in every distri

UP: प्रदेश में बनेगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, हर जिले में बढ़ेंगी कैंसर केयर सुविधाएं; जानिए सरकार का पूरा प्लान

Sat, 04 Jul 2026 08:54 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 04 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क विकसित करेगी ताकि दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर में उपचार मिल सके। हर जिले में कैंसर देखभाल सुविधाओं का विस्तार और हर मंडल में आधुनिक कैंसर केंद्र स्थापित होंगे। एआई आधारित रेफरल सिस्टम, नियमित स्क्रीनिंग और 2026–2036 का कैंसर रोडमैप भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Integrated trauma network to be set up in the state; cancer care facilities to be expanded in every distri
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य दुर्घटना या आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर उपचार देना है। साथ ही, हर जिले में कैंसर केयर की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इसमें राज्य कैंसर टास्क फोर्स और उत्तर प्रदेश ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क (यूपीटीईएन) की कार्ययोजनाओं की समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चरणबद्ध और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

60 मिनट के भीतर विशेषज्ञ उपलब्ध कराना

उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को उपचार केंद्रित न रखकर रोकथाम, शीघ्र पहचान और गुणवत्तापूर्ण उपचार पर बल दिया। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने को कहा। एआई आधारित डिजिटल रेफरल प्रणाली भी विकसित की जाएगी। इसका लक्ष्य 95 फीसदी आबादी को 60 मिनट के भीतर विशेषज्ञ आपात चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर उपचार सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने हर जिले में चरणबद्ध रूप से कैंसर उपचार सुविधाओं के विकास का निर्देश दिया। हर मंडल में आधुनिक कैंसर केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कैंसर की रोकथाम, समय पर स्क्रीनिंग और शीघ्र निदान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तंबाकू जनित कैंसर की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पतालों तक नियमित कैंसर स्क्रीनिंग सुनिश्चित होगी। 



मरीजों की स्क्रीनिंग से उपचार तक की पूरी व्यवस्था डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगी। देर से जानकारी मिलने के कारण कैंसर एक गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती है। इसके लिए वर्ष 2026 से 2036 तक का 10 वर्षीय राज्य कैंसर रोडमैप तैयार किया गया है। यह रोडमैप आठ प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगा। बाल्यावस्था कैंसर के लिए भी सभी प्रमुख केंद्रों पर समग्र उपचार सुविधा विकसित की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed