{"_id":"62683ee53f1c1a75045460dd","slug":"up-instructions-to-test-1-5-lakh-kovid-samples-every-day-cm-said-make-arrangements-for-treatment-of-kovid-patients-effective","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हर दिन डेढ़ लाख कोविड सैंपल की जांच करने के निर्देश, सीएम ने कहा कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हर दिन डेढ़ लाख कोविड सैंपल की जांच करने के निर्देश, सीएम ने कहा कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाएं
Wed, 27 Apr 2022 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:20 AM IST
सार
कोविड से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वे मंगलवार को शास्त्री भवन में टीम 9 की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर दिन कम से कम डेढ़ लाख सैंपल की जांच की जाए। उन्होंने कोविड से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वे मंगलवार को शास्त्री भवन में टीम 9 की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकांश कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की ही जरूरत पड़ रही है। इसलिए इन मरीजों को प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी दी जाए। एनसीआर के जिलों सहित लखनऊ में अधिक केस मिल रहे हैं। ऐसे में इन जिलों में फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाएं। उन्होंने लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक करने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बच्चों के टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पात्रता के अनुसार अब दूसरी डोज भी दी जाए।
विज्ञापन
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के कार्य में भी तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध प्रयासों और अंतर्विभागीय समन्वय से प्रदेश में इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। साथ ही प्रदेश ने संचारी रोगों के उन्मूलन में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है। राज्य में मलेरिया और कालाजार रोग समाप्ति की ओर है। प्रति एक हजार की जनसंख्या पर एक से अधिक व्यक्ति में मलेरिया की समस्या नहीं पाई गई, जबकि कालाजार के 22 चिह्नित ब्लॉकों में प्रति दस हजार की आबादी में एक से अधिक व्यक्ति में यह रोग नहीं पाया गया।
बहुत जल्द प्रदेश कालाजार से भी मुक्त हो जाएगा और मलेरिया रोग को पूरी तरह नियंत्रित करने में भी सफल होगा। प्रदेश के कालाजार से मुक्त होने की औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।