{"_id":"698565415f307b0684090b86","slug":"up-instructions-to-ban-online-classes-in-primary-schools-state-women-commission-gave-instructions-to-dm-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्राथमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध के निर्देश, राज्य महिला आयोग ने डीएम को दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्राथमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध के निर्देश, राज्य महिला आयोग ने डीएम को दिया निर्देश
Fri, 06 Feb 2026 09:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:21 AM IST
सार
गाजियाबाद में फोन की लत के कारण तीन बहनों की आत्महत्या की घटना को देखते हुए राज्य महिला आयोग ने जिलाधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया है जिसमें मोबाइल आधारित शैक्षणिक गतिविधियों और ऑनलाइन कक्षाओं को रोकने की बात कही गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य महिला आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों में फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का निर्देश दिया है। यह कदम फोन की लत की वजह से गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या बाद उठाया गया है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश में मोबाइल आधारित शैक्षणिक गतिविधियों और ऑनलाइन कक्षाओं को रोकने का निर्देश दिया है। अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा के नाम पर लापरवाही देखने को मिलती है। कक्षा पांच तक के बच्चों में फोन की लत लगने का खतरा सबसे अधिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जब बंदी भागे, उस दौरान 16 घंटे बंद रहा सीसीटीवी कैमरा, डीजीआई की जांच में खुलासा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "घूसखोर पंडत" के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप
ऐसे में समाज एवं शैक्षणिक व्यवस्थाएं सुधारने की जरूरत है। वर्तमान में स्कूलों की ओर से बच्चों के होमवर्क, असाइनमेंट एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां अनिवार्य रूप से व्हाट्सएप ग्रुप अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से मोबाइल फोन पर भेजी जा रही हैं। इस पर रोक लगने की जरूरत है। उन्होंने गाजियाबाद जैसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए उचित कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।