फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Instructions issued to Shikshamitras of council schools to return to their original schools

UP: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी का निर्देश जारी, जल्द प्रारंभ होगी प्रक्रिया

Fri, 13 Jun 2025 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Jun 2025 02:35 PM IST
सार

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को अपने मूल विद्यालय में वापसी का निर्देश जारी कर दिया गया है। इस आदेश से 20 से 25 हजार शिक्षामित्र प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
UP: Instructions issued to Shikshamitras of council schools to return to their original schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी (जहां पहली तैनाती हुई थी) की शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग इससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू करेगा। शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि शिक्षकों की भांति उन्हें भी गर्मी की छुट्टियों में ही इसका लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में तबादले-समायोजन की अनुमति मांगी गई है। इस क्रम में पहले चरण में शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में तबादले-समायोजन की अनुमति दी जाती है। इससे जुड़ी आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


शासन के इस निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी संबंधित शासनादेश 3 जनवरी 2025 को जारी किया था। इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने शासन से अनुमति मांगी थी। अब जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी यानी अपनी ग्राम सभा में जाने का मौका मिलेगा। पिछले दिनों समायोजन के बाद उनको जिले में दूसरे ब्लॉकों में 80 से 100 किलोमीटर दूर भेज दिया गया था। इससे उनको आने-जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed