{"_id":"60ec7fe88ebc3ed66739e872","slug":"up-instructions-for-investigation-if-new-cases-increase-in-sultanpur-and-sitapur-team-of-specialist-doctors-will-go-to-both-the-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सुलतानपुर व सीतापुर में नए केस बढ़ने पर जांच के निर्देश, दोनों जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सुलतानपुर व सीतापुर में नए केस बढ़ने पर जांच के निर्देश, दोनों जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जाएगी
Mon, 12 Jul 2021 11:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:16 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुल्तानपुर और सीतापुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारणों को तलाशा जाए।
विज्ञापन
कोरोना का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुल्तानपुर और सीतापुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारणों को तलाशा जाए। उन्होंने दोनों जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकभेजने और पूरी स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा, संक्रमितों की टैवल हिस्ट्री की जानकारी लेकर इनके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जाए। वे सोमवार को लोकभवन में उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड संक्रमण से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए। ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट नीति का कड़ाई से पालन करने, भीड़ रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए है। कहा, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुविधाजनक ढंग से किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आगामी आठ से 10 माह के लिए कार्य योजना तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को आसानी से उपचार मिल सके। डायलिसिस, कैंसर के उपचार सहित अन्य रोगों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन