फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Information on CTET-TET sought in secondary level too, department cites ongoing case in High Court

UP: माध्यमिक में भी सीटेट-टीईटी की मांगी गई जानकारी, हाईकोर्ट में चल रहे मामले का विभाग ने दिया हवाला

Tue, 13 Jan 2026 10:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jan 2026 10:10 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के सेवा में बने रहने या पदोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य किया था। इसके बाद से देश भर के शिक्षक संगठन इसके विरोध में हैं। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपने यहां कक्षा छह से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के टीईटी व सीटेट होने के बारे में जानकारी मांग ली है। 

विज्ञापन
UP: Information on CTET-TET sought in secondary level too, department cites ongoing case in High Court
- फोटो : amar ujala

विस्तार

देश भर में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता को लेकर चल रहे मामले के बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपने यहां कक्षा छह से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के टीईटी व सीटेट होने के बारे में जानकारी मांग ली है। हालांकि इसके लिए हाईकोर्ट में चल रहे केस का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन


सितंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के सेवा में बने रहने या पदोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य किया था। इसके बाद से देश भर के शिक्षक संगठन इसके विरोध में हैं। कई संगठनों ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन भी किया तो कुछ ने देशभर में सांसदों को ज्ञापन देकर इससे राहत देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी ने केंद्र के प्री-बजट बैठक में रखी 1.3 लाख करोड़ से ज्यादा की मांग, एम्स- मेट्रो के लिए खास डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर, दो डिग्री पर पहुंचा इस जिले का पारा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी


इसी बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर ऐसे विद्यालय जहां कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई कराई जाती है। इसमें अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का नाम व योग्यता का विवरण मांगा है। इसमें जिले का नाम, विद्यालय का नाम, पढ़ रहे छात्रों की संख्या, शिक्षक का नाम, शैक्षिक योग्यता व सीटेट-टीईटी उत्तीर्ण हैं या नहीं, इसके बारे में निर्धारित प्रोफार्मा पर जानकारी मांगी गई है।

उन्होंने 14 जनवरी तक इसके बारे में जानकारी मांगी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि इसके पीछे उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट याचिका का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर याचिका दाखिल की गई है। इसमें प्रभावी पैरवी के लिए यह जानकारी मांगी गई है।

हालांकि शिक्षकों में यह चर्चा है कि चूंकि कक्षा एक से आठ तक के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। इसी वजह से विभाग छह से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed