फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Infection also increased in police department, 422 corona infected, booster dose being given to policemen at headquarters

यूपी : पुलिस महकमे में भी बढ़ा संक्रमण, 422 कोरोना संक्रमित, पुलिसकर्मियों को मुख्यालय पर दिया जा रहा बूस्टर डोज

Wed, 12 Jan 2022 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jan 2022 09:48 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में बीते दो दिनों में 182 मामले सामने आए हैं। अब तक जो 422 मामले कोरोना के सामने आए हैं उसमें 290 मामले जिला पुलिस के, 70 मामले पीएसी और 62 मामले अन्य शाखाओं के पेश आए हैं।

विज्ञापन
UP: Infection also increased in police department, 422 corona infected, booster dose being given to policemen at headquarters
बूस्टर डोज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस महकमे में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। अब तक लगभग सवा चार सौ कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इसमें 25 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में बीते दो दिनों में 182 मामले सामने आए हैं। अब तक जो 422 मामले कोरोना के सामने आए हैं उसमें 290 मामले जिला पुलिस के, 70 मामले पीएसी और 62 मामले अन्य शाखाओं के पेश आए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी मुकुल गोयल का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही जिन लोगों को टीके का दूसरा डोज नहीं लगा है, उन्हें दूसरा डोज हर हाल में लगवाया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा फ्रं ट लाइन वर्कर जिसमें पुलिस कर्मी भी शामिल हैं, को बूस्टर डोज दिया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिस कर्मियों को एंटी कोविड किट प्रदान की जाएगी। अगर कोई कर्मी संक्रमित होता है तो वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


750 पुलिस कर्मियों को दी गई बूस्टर डोज
पुलिस विभाग के प्रवक्ता अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को भी कोरोना टीके की बूस्टर डोज दी जा रही है। मुख्यालय पर विशेष शिविर लगाकर 750 लोगों को बूस्टर डोज लगवाई गई। डीजीपी मुकुल गोयल के अलावा डीजी पावर कारर्पोरेशन एसएन साबत, डीजी एसआईटी रेणुका मिश्रा, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी कार्मिक अजय आनंद, एडीजी प्रशासन पीसी मीणा, एडीजी रेलवे पीयूष आनंद समेत तमाम पुलिस कर्मियों ने डोज लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed