फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Income Tax raid at Anand Dairy in Raebareli, causing panic in the plant premises

UP: रायबरेली की आनंद डेयरी में इनकम टैक्स का छापा, प्लांट परिसर में मचा हड़कंप

Thu, 15 Jan 2026 12:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jan 2026 12:49 PM IST
सार

रायबरेली के लालगंज में आनंद डेयरी में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मार दिया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के फोन कब्जे में ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Income Tax raid at Anand Dairy in Raebareli, causing panic in the plant premises
छापेमारी से प्लांट परिसर में मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर के फतेहपुर रोड पर कोतवाली गेट के सामने स्थित आनंद डेयरी प्लांट में बृहस्पतिवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारी गहन जांच में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

सुबह हरियाणा और दिल्ली नंबर की कई गाड़ियों से इनकम टैक्स के अधिकारी प्लांट पहुंचे। टीम के पहुंचते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकलने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कर लिए गए। सुबह की शिफ्ट में काम पर पहुंचे कर्मचारियों को भी मोबाइल जमा करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। इससे कर्मचारियों में दहशत और असमंजस का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स टीम ने प्लांट के कार्यालय में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। अधिकारी रिकॉर्ड खंगालने में लगे हैं। आय-व्यय से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। छापे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में भी चर्चा तेज हो गई।


बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर जमा हो गए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed