फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP in Export: After electronics, meat is the second largest export in UP

UP in Export: यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद सबसे ज्यादा मीट का निर्यात, अब अमेरिकी टैरिफ गंभीर झटका

Thu, 07 Aug 2025 11:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

फियो की यूपी पर रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद सर्वाधिक निर्यात मीट का किया गया जो कि करीब 20 हजार करोड़ का रहा।
 

विज्ञापन
UP in Export: After electronics, meat is the second largest export in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश से पिछले वित्त वर्ष में करीब 47 हजार करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्यात किया गया जबकि करीब 20 हजार करोड़ का मीट विदेश भेजा गया। तीसरे नंबर पर टेक्सटाइल है, जबकि पिछले साल 15 हजार करोड़ के रेडिमेड का निर्यात किया गया। जेम्स व ज्वैलरी में भी यूपी ने कदम रखे हैं और एक वर्ष में 4500 करोड़ से ज्यादा का निर्यात किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के पारंपरिक उद्योग जैसे फुटवियर, लेदर उत्पाद, कालीन उद्योग, धातु के बर्तन व शिल्पकारी उद्योग ने शीर्ष 10 निर्यात होने वाले उत्पादों में जगह बरकरार रखी है। इन तीन कमोडिटी से ही सालाना 20 हजार करोड़ से ज्यादा का निर्यात हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवध में बाढ़ और बारिश मचा रही तबाही, चार की मौत, गांवों में जलभराव से लोग पलायन को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छांगुर बाबा के संरक्षक पांच अफसर और कर्मचारियों के भी नाम उजागर, डीएम की रिपोर्ट में खुली गठजोड़ की पोल


फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट (फियो) की यूपी रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के शीर्ष 10 में से 9 सेक्टरों में सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की गई है। इसमें एक जिला एक उत्पाद, फ्रेट कॉरिडोर और लाजिस्टिक्स पार्क जैसी पहल की अहम भूमिका रही है। मीट निर्यात पिछले एक साल में 1500 करोड़ ज्यादा हुआ है।

फियो के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा कि यह निर्यात के लिए गंभीर झटका है। अमेरिकी बाजार में हमारे लगभग 55% शिपमेंट सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। 50 फीसदी टैरिफ से लागत का बोझ बढ़ेगा। निर्यातकों को कम पारस्परिक टैरिफ वाले देशों के प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 30-35 फीसदी नुकसान होगा। कई आर्डर पहले ही रोक दिए गए हैं। 
 
इन सेक्टरों में बढ़ा निर्यात
उत्पाद निर्यात (23-24) निर्यात (24-25)
इलेक्ट्रानिक्स 38756 46131
मीट उत्पाद 18505 19781
टेक्सटाइल 14054 15551
मशीनरी 7297 8307
फुटवियर  7141 7252
कालीन 5516 6267
धातु उत्पाद 5668 6073
वाहन कलपुर्जे 4695 5031
फर्नीचर-लाइट 4352 4747
जेम्स-ज्वैलरी 6727 4519 (निर्यात हजार करोड़ रुपये में)

यूपी से अमेरिका को 3000 करोड़ का ज्यादा निर्यातः यूपी से अमेरिका यूके, जर्मनी, नेपाल, आस्ट्रिया, फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन आदि देशों को होने वाले निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई है। वर्ष 23-24 की तुलना में वर्ष 24-25 में अमेरिका को होने वाला निर्यात 32490 करोड़ से बढ़कर 35545 करोड़ रुपये हो गया। यानी करीब 3000 करोड़ की वृद्धि हुई है। इसी तरह यूके का निर्यात 9822 करोड़ से बढ़कर 12385 करोड़, जर्मनी का 8646 करोड़ से बढ़कर 9763 करोड़, नेपाल का 8661 करोड़ से बढ़र 9433 करोड़ हो गया। यही स्थिति अन्य देशों की है।
 
यूएसए 19%
यूके 7%
यूएई 6%
जर्मनी 5%
नेपाल 5%
आस्ट्रिया 5%
फ्रांस 4%
स्पेन 3%
नीदरलैंड 3%
अन्य 40%

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed