फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In-charge teacher talks obscenely and does dirty things, two female teachers of Gonda reach Women's Commis

यूपी: इंचार्ज अध्यापक करता है अश्लील बातें-गंदी हरकत, गोंडा की दो महिला शिक्षिकाएं पहुंची महिला आयोग

Mon, 11 Nov 2024 09:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 Nov 2024 09:57 PM IST
सार

UP teacher complained: गोंडा जिले के दो महिला शिक्षिकाएं महिला आयोग पहुंची हैं। उनका आरोप है कि उनके स्कूल का इंचार्ज शिक्षक उनसे गंदी और अश्लील बातें करने की कोशिश करता है। 

विज्ञापन
UP: In-charge teacher talks obscenely and does dirty things, two female teachers of Gonda reach Women's Commis
महिला आयोग पहुंची शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय की दो शिक्षिकाओं ने अपने स्कूल के इंचार्ज अध्यापक पर अश्लील बातें करने, गंदी हरकतें करने और बैड टच करने की शिकायत राज्य महिला आयोग से की। 

विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिकाएं रेनू वर्मा और प्रियंका गुप्ता ने अपने स्कूल के इंचार्ज अध्यापक अरविंद कुमार के खिलाफ शिकायती पत्र महिला आयोग की सदस्य रितु शाही को दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अध्यापक ने उन्हें धमकाया है कि शिकायत करने पर उन्हें अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन


महिला आयोग सदस्य रितु शाही ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग के सदस्य के सामने ही एक पीड़ित शिक्षिका को किसी व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी। उन्होंने एसटीएफ लखनऊ को भी मामले के बारे में जानकारी दी और पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित शिक्षिकाओं को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएसए ने की थी मामले की पड़ताल 

 मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में दो महिला शिक्षकों व एक महिला शिक्षामित्र के आरोपों की जांच शनिवार को अधिकारियों ने की। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी छपिया गीतांजलि व मनकापुर के अंजनी सिंह ने पड़ताल की। महिला शिक्षिकाओं से प्रधानाध्यापक द्वारा अश्लील बातें करना, गंदी हरकत करना, बेड टच करना, गलत इशारे करने का आरोप था। महिला शिक्षकों का कहना है कि इस आरोप पर कोई जानकारी नहीं ली गई। महिला शिक्षकों के उपस्थिति के मामले की जानकारी की गई। जो पुराना मामला है और वेतन निर्गत हो चुका है। छपिया विकासखंड की महिला खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर काफी जानकारी जुटाई। महिला शिक्षकों ने कहा कि मामले में कार्रवाई न हुई तो वह लोग मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी जानकारी देंगी। वहीं जांच अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed