{"_id":"61b76ecc3f7f220db45d202e","slug":"up-in-bjp-s-resolution-letter-the-focus-will-be-on-youth-women-and-farmers-efforts-will-be-made-to-reach-out-to-the-societies-with-vote-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों पर रहेगा फोकस, वोट बैंक वाले समाजों को भी साधने की कोशिश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों पर रहेगा फोकस, वोट बैंक वाले समाजों को भी साधने की कोशिश होगी
Mon, 13 Dec 2021 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:33 PM IST
सार
भाजपा ने विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में समिति गठित की है।
विज्ञापन
डॉ. सुरेश खन्ना।
- फोटो : Social media
विस्तार
विधानसभा चुनाव-2022 के संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में भाजपा युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए घोषणाओं की बरसात कर बड़े वोट बैंक को लुभाने का प्रयास करेगी। वहीं पार्टी के परंपरागत वोट बैंक वाले समाजों को साधने के लिए भी उनसे जुड़े संकल्पों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा ने विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति संकल्प पत्र तैयार करने के लिए विभिन्न वर्गों से बात कर रही है वहीं जनता से सुझाव आमंत्रित करने के लिए भाजपा 15 दिसंबर से ‘यूपी नंबर-1 सुझाव आपका-संकल्प हमारा’ अभियान भी शुरू कर रही है। इस अभियान के जरिये भाजपा सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आकांक्षा पेटी लेकर पहुंचेगी और संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव मांगेगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है, इस लिहाज से संकल्प पत्र में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, व्यापार से जुड़ी घोषणाएं कर युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं महिला वोट बैंक को साधने के लिए भी पार्टी महिलाओं के रोजगार के साथ उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी योजनाओं को घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 के संकल्प पत्र में भाजपा ने किसानों के कृषि ऋण माफी की घोषणा की थी। योगी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में कृषि ऋण माफी का वादा पूरा किया। किसानों की नाराजगी को भांपते हुए केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। लेकिन लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद किसानों में व्याप्त नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी घोषणा पत्र में किसानों की आय दोगुना करने, खेती में उनकी मदद और आर्थिक सहायता से जुड़ी घोषणओं को शामिल करेगी। पार्टी पिछड़े और दलित वोट बैंक को साधने के लिए भी घोषणा पत्र में उनसे जुड़ी योजनाओं को शामिल करेगी।