फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IMA will keep medical services closed 24 hours in the state, OPD will not run in PGI today, surgery also p

यूपी: प्रदेश में 24 घंटे चिकित्सीय सेवाएं बंद रखेगा आईएमए, पीजीआई में आज नहीं चलेगी ओपीडी, सर्जरी भी टली

Sat, 17 Aug 2024 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Aug 2024 07:29 AM IST
सार

Kolkata rape case: कोलकाता की घटना पर  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यूपी में 24 घंटे की हड़ताल करने जा रहा है। प्रदेश में इमरजेंसी को छोड़कर बाकी सारी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
UP: IMA will keep medical services closed 24 hours in the state, OPD will not run in PGI today, surgery also p
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते डॉक्टर।

विस्तार

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, हत्या और उसके बाद अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के मामले में 24 घंटे के लिए इमरजेंसी छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। इसके तहत शनिवार सुबह 6 बजे से अगले दिन यानी रविवार सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी को छोड़कर अन्य चिकित्सीय सेवाएं पूरी तरह से बंद रखी जाएंगी। यह जानकारी आईएमए के सचिव डॉ. संजय सक्सेना ने दी है।

विज्ञापन


आईएमए की घोषणा के बाद पीजीआई के फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष प्रो. अमिताभ आर्य ने बताया कि आईएमए के आह्वान के बाद शनिवार को वे लोग भी इलाज का बहिष्कार करेंगे। इसके तहत इमरजेंसी छोड़कर ओपीडी और सर्जरी पूरी तरह से बंद रखी जाएंगी। आईएमए की घोषणा का असर अन्य चिकित्सा संस्थानों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


 साक्ष्यों को मिटाने की साजिश : सुधांशु
 राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से चिकित्सक समुदाय सहित पूरे देश में भारी रोष है। इस घटना से भी ज्यादा पीड़ादायक पश्चिम बंगाल सरकार और इंडी गठबंधन के नेताओं का आचरण है। जूनियर डॉक्टर की हत्या को आत्महत्या बताने का प्रयास किया गया। केस सीबीआई को नहीं दिया गया। जिस प्रधानाचार्य को हटाया, उसे तुरंत दूसरे कॉलेज में नियुक्त कर दिया। इससे तृणमूल कांग्रेस सरकार की मंशा साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोलकाता में प्रदर्शन की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और चिकित्सकों के साथ मारपीट तथ्यों और साक्ष्यों को मिटाने की साजिश है। पश्चिम बंगाल की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस मानसिकता ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी द्वारा पोषित मानसिकता का असर यूपी में सपा तथा इंडी गठबंधन में भी दिखती है। अयोध्या में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद पीड़ित को धमकाने, साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया गया। यही मानसिकता कन्नौज में देखने को मिली। जैसा आचरण पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का है, वैसा ही यूपी में सपा का है।


वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि अयोध्या, कन्नौज से लेकर कोलकाता तक लड़कियों के साथ जो हो रहा है, इन घटनाओं पर उनके मुंह में दही क्यों जमा हुआ है। सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी बताएं कि उनकी मुहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ अपराधी, भ्रष्टाचारी और बलात्कारी सामान ही उपलब्ध है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी पूछा कि जब सपा के नेता सीधे तौर पर दुष्कर्म में संलिप्त हैं, तब भी कोई प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाया क्यों जा रहा है। कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का असली चेहरा परिवारवादी, दबंग तथा अपराधी हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed