फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Illegal liquor being distributed in Panchayat elections, 25 people have died in a month

यूपी : पंचायत चुनाव में जमकर बांटी जा रही अवैध शराब, एक महीने में 25 लोगों की चुकी है मौत

Sat, 03 Apr 2021 03:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Apr 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
UP: Illegal liquor being distributed in Panchayat elections, 25 people have died in a month
शराब गोदाम में एसटीएफ का छापा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों के एलान के बाद धड़ल्ले से लोगों में अवैध शराब बांटी जा रही है। इससे प्रतापगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट व अयोध्या में कई लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक तौर पर सिर्फ मार्च में ही 25 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक मौतें प्रयागराज मंडल में हुई हैं।
विज्ञापन


दरअसल पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने का सबसे आसान माध्यम शराब है। प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाली अवैध शराब और दूसरे राज्यों से आने वाली सस्ती शराब वोटरों में बंटवाते हैं। इसे रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पंचायत चुनाव के कारण अवैध शराब का कारोबार इतना बढ़ चुका है कि प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग का पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद ने बताया कि पंचायत चुनाव की वजह से सरकारी ठेकों पर भी शराब की बिक्री बढ़ गई है। प्रतापगढ़ और अयोध्या में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई शराब की वजह से ही मौतें हुई हैं। इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब की बिक्री रोकने में लेंगे नए दुकानदारों की मदद
आबकारी आयुक्त ने बताया कि एक अप्रैल से नया सत्र चालू हो गया है। नए दुकानदारों को अवैध शराब के बारे में विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है। इस बाबत तहसील स्तर पर आबकारी, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों और दुकानदारों के बीच बैठक भी हुई है। इसका मकसद अवैध शराब के कारोबार को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed