फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IAS officer Rinku Singh Rahi issued a show-cause notice, asked to reply within 15 days; he had staged a si

यूपी: आईएएस रिंकू सिंह राही को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब; कक्ष आवंटन को लेकर धरने-हंगामा किया था

Fri, 04 Sep 2026 08:12 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 04 Sep 2026 08:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शासन ने जालौन में तैनात आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर प्रशासनिक अनुशासन, सेवा आचरण और कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतों के आरोप हैं। शासन ने कलेक्ट्रेट से सामान ले जाने, धरना करने और सोशल मीडिया पर नीतियों की आलोचना सहित अन्य मामलों में 15 दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
UP: IAS officer Rinku Singh Rahi issued a show-cause notice, asked to reply within 15 days; he had staged a si
रिंकू सिंह राही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने जालौन में तैनात जॉइंट मैजिस्ट्रेट (न्यायिक) रिंकू सिंह राही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन ने उन पर प्रशासनिक अनुशासन, सेवा आचरण और कार्यप्रणाली से जुड़ी गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 15 दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बुधवार को आईएएस रिंकू सिंह राही ने खुद इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। जालौन डीएम ने आईएएस रिंकू के आचरण को लेकर 5 अगस्त को पत्र लिखा था, जिसके आधार पर शासन ने रिंकू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


नियुक्ति विभाग की ओर से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि राही ने 27 जून 2026 को बिना अनुमति कलेक्ट्रेट से फर्नीचर आदि लेकर उरई तहसील परिसर पहुंचकर मीडिया को बुलाया और कक्ष आवंटन को लेकर धरना और हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने यह भी कहा है कि राही द्वारा कई बार सोशल मीडिया पर शासन की योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सार्वजनिक आलोचना की गई, जिससे शासन के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हुई। नोटिस में अधीनस्थ कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय संगठनों की शिकायतों का भी उल्लेख है, जिनमें उनके व्यवहार को अपमानजनक और असंगत बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed